मुंबई: अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में मिला TISS छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई: अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में मिला TISS छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस
मुंबई के एक अपार्टमेंट में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के एक छात्र का शव संदिग्ध हालत में मिला। प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्र इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के हवाले से छात्र की पहचान लखनऊ निवासी अनुराग जयसवाल के रूप में हुई है।
Maharashtra | A student in the first year of the Human Resource Program at Tata Institute of Social Sciences (TISS) was found dead in his apartment. The student’s name is Anurag Jaiswal, he was living on rent in the apartment where his body was found. Chembur police have…
— ANI (@ANI) August 25, 2024
मुंबई पुलिस के अनुसार चेंबूर पुलिस ने एडीआर के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक छात्र के परिवार के सदस्यों के आने के बाद घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, जायसवाल पिछली रात वाशी में एक दोस्त की पार्टी से लौटा था। पार्टी में 100 से ज़्यादा छात्र थे। वहीं शुरुआती जांच में इस मामले में रैगिंग की बात की जा रही थी लेकिन पुलिस ने उसके तीन रूममेट्स से बात करने के बाद रैगिंग की बात को खारिज कर दिया है। बताया जा रहा कि पार्टी से लौटने के बाद जायसवाल की तबीयत खराब थी।





