महिला इन्फ्लुएंसर की जानकारी निकाल कर दोस्ती का प्रस्ताव रखने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड

पुलिस विभाग को शर्मसार कर देने वाला एक मामला हरियाणा के गुरुग्राम से सामने आया है. जहां एक पुलिस कॉन्टेबल ने 15 मिनट के अंदर न सिर्फ महिला एन्फ्लुएंसर की पूरी जानकारी निकाल ली, बल्कि उसको इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर दोस्ती का प्रस्ताव भी रख दिया. फिर क्या था महिला एन्फ्लुएंसर ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी. इसके बाद कॉन्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया. यह पूरा मामला साइबर थाना ईस्ट इलाके का है.
गुरुग्राम की साइबर सिटी में एक महिला इन्फ्लुएंसर ने पुलिस कांस्टेबल पर पीछा करने और गाड़ी नंबर से उसका पता निकालने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि पुलिसकर्मी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से मैसेज भेजे और दोस्ती का झांसा दिया.
महिला के अनुसार, जब उन्होंने शिकायत दर्ज कराई, तो एसएचओ ने पूछताछ के दौरान कहा कि पुलिसकर्मी सिर्फ दोस्ती करना चाहता था और अगर आप नहीं चाहतीं तो ब्लॉक कर दो. पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है, लेकिन यह घटना महिलाओं के लिए चिंता का विषय है कि अब पुलिस पर भी भरोसा कैसे करें.
SHO ने क्या कहा? शिवांगी ने बताया कि “शिकायत के बाद SHO ने मुझे और आरोपी कांस्टेबल को थाने बुलाकर पूछताछ की. इस दौरान SHO ने कहा “वो सिर्फ दोस्ती करना चाहता था, गलत इरादे नहीं थे. नहीं करनी तो ब्लॉक कर दो.” शिवांगी ने कहा कि “मैं अपनी बात पर अड़ी रहीं और मामले को हल्के में लेने से इनकार कर दिया. 24 सितंबर को FIR दर्ज की गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद मैंने इंस्टाग्राम पर 3 मिनट का वीडियो अपलोड कर अपना पक्ष रखा.”
‘PCR सुरक्षा के लिए है या पीछा करने के लिए?’ वीडियो में शिवांगी ने पूछा कि “सरकार जिन PCR वैन को महिलाओं की सुरक्षा के लिए तैनात करती है, क्या वे अब पीछा करने लगी हैं? एक पुलिसकर्मी मेरी रील देखकर मैसेज करता है, उम्र की तारीफ करता है और दोस्ती का प्रस्ताव देता है. SHO मुझे ही समझाते हैं कि छोड़ दो, ब्लॉक कर दो.” उन्होंने बताया कि “सबूत के तौर पर मैंने सारे स्क्रीनशॉट थाने में दिए, लेकिन फिर भी आरोपी को बचाने की कोशिश की गई.”





