ताज़ा खबरेंभारत

महाराष्ट्र में एक और दर्दनाक हादसा: विरार के कोविड अस्पताल में आग से 13 मरीजों की मौत; PM-CM ने किया मुआवजे का ऐलान, जांच के भी आदेश

कोरोना के प्रकोप से जूझ रहे महाराष्ट्र में आज यानी शुक्रवार को तड़के 3 बजे एक और बड़ा हादसा हो गया। दरअसल अब महाराष्ट्र के पालघर जिले में विरार के विजय वल्लभ कोविड अस्पताल में आग लग गई, जिसमें 13 मरीजों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक एक वातानुकूलन (एसी) इकाई में विस्फोट होने के बाद यह आग लगी और हादसे के वक्त अस्पताल में 90 मरीज मौजूद थे, जिनमें से 18 मरीज आईसीयू में थे। मृतकों में पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। यानी कुल अब तक 13 लोग इस हादसे में अपनी जान गवा चुके है।

ICU में मौजूद 5 मरीज़ों की बची जान।

इस घटना के बाद अधिकारियों का कहना है कि चार मंजिला विजय वल्लभ अस्पताल के दूसरे तले पर स्थित आईसीयू में तड़के तीन बजे आग लगी। अग्नि शामक दल ने आग पर सुबह पांच बजकर बीस मिनट तक काबू पा लिया। इधर हादसे के वक्त आईसीयू में 18 मरीज थे। पांच मरीजों को बचा लिया गया और उन्हें इलाके के अन्य अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के अन्य मरीज इससे प्रभावित नहीं हुए क्योंकि आग आईसीयू तक ही सीमित थी।

जांच के आदेश जारी।

इन सब के बीच मिली जानकारी के अनुसार, विजय बल्लभ अस्पताल के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है और घटना के बाद मौके पर आला अधिकारी मौजूद रहे थे। अभी हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

PM – CM द्वारा मुआवज़े का एलान।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया गया है। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

नहीं बक्शा जायेगा दोषियों को – एकनाथ शिंदे।

इधर इस हादसे पर कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब तक13 लोगों की मृत्यु हुई है, प्राथमिक जानकारी के अनुसार ICU में AC ब्लास्ट के बाद आग लगी, मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, इस पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं, दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा।

कुछ दिनों पहले ही नासिक में ऑक्सीजन लीकेज की वजह से गयी थी 22 मरीज़ो की जान।

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से 22 कोरोना मरीजों की मौत हो गई थी। ऑक्सीजन टैंक में लीकेज की वजह से अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई ठप पड़ गई थी। इससे अस्पताल में भर्ती 22 मरीजों की मौत हो गई थी। ये मरीज वेंटिलेटर पर थे और अब विरार में कोरोना काल में ये भीषण हादसा हो गया है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button