महाराष्ट्र: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में हुआ जलजमाव, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: मुंबई में मानसून ने दी दस्तक, कई इलाकों में हुआ जलजमाव, IMD ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्ली क्षेत्र में मुंबई तटीय सड़क परियोजनों का निरिक्षण किया। दरअसल, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार से ही भारी बारिश हो रही है। जिसके चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। आज भी तेज बारिश का पूर्वानुमान किया गया है।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने वर्ली क्षेत्र में मुंबई तटीय सड़क परियोजना(MCRP) का निरीक्षण किया। pic.twitter.com/zU4fkOcsot
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 25, 2023
फिलहाल लगातार हो रही बारिश के कारण मुंबईवासियों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। लोगों को बारिश में भीगते हुए मौसम का लुत्फ उठाते हुए भी देखा गया। आईएमडी का अनुमान है कि मंडे तक मुंबई में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। IMD ने मुंबई शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश होगी और इसी वजह से उसने रायगढ़ और रत्नागिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई, ठाणे और सिंधुदुर्ग के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।इस दौरान 60 मिमी से 200 मिमी तक बारिश हो सकती है।






anabolic steroid information
References:
hunthub.com.au