महाराष्ट्र: महज 2 मिनट में पूरा ATM उखाड़ ले गए चोर, CCTV मे कैद हुई वारदात

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बीड डिस्ट्रिक्ट में एक हैरतअंगैज चोरी की घटना सामने आई है जहां बेखौफ चोरों ने महज दो मिनट में एक एटीएम को उखाड़ लिया और पिकअप गाड़ी में लेकर भाग गए. यह पूरी वारदात एटीएम सेंटर में लगे CCTV में कैद हो गई. देखें यह वीडियो….
#Maharastra | महज 2 मिनट में पूरा ATM उखाड़ ले गए चोर, कैमरे मे कैद हुई वारदात | YT Shorts #Beed #ATM
YT Link: https://t.co/Bwna17J8VV
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 24, 2024
यह वीडियो महाराष्ट्र के बीड डिस्ट्रिक्ट का है जहां चोरों ने एटीएम को अपना निशाना बनाया और रस्सी और गाड़ी की मदद से महज 2 मिनट में एक एटीएम को उखाड़ लिया. इस एटीएम में 21 लाख 13 हजार 700 की नकदी थी. गनीमत यह रही कि इस वारदात की सूचना पुलिस को समय रहते मिल गई और उन्होंने करीब 61 किलोमीटर तक चोरों का पीछा किया. हालांकि पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ सकी लेकिन पुलिस की मुस्तैदी की वजह से चोर एटीएम छोड़कर भाग निकले.





