ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: बारिश के चलते कई शहरों में हुआ जलभराव, मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

महाराष्ट्र: बारिश के चलते कई शहरों में हुआ जलभराव, मौसम विभाग ने इन शहरों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

 

मानसून की एंट्री के चलते महाराष्ट्र में कई दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। ऐसे में राजधानी मुंबई समेत राज्य के कई शहरों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। महाराष्ट्र के 9 जिलों में भयंकर और मूसलाधार बरसात शुरू है। जिनमें मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, सातारा, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर और पालघर आदी प्रमुख हैं।

वहीं, मौसम विभाग ने की मानें तो इन जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के इन नौ जिलों में मानसून पूरे जोर से सक्रिय रहेगा। इस वजह से राज्य के कई हिस्सों में मूसलाधार और अत्यधिक मूसलाधार बरसात होने का अनुमान है।

मौसम विभाग की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि हमने कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने मंगलवार को ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, नासिक, पुणे और सतारा के लिए ऑरेंज अलर्ट और पालघर, मुंबई और सिंधुदुर्ग के लिए गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। मुबंई में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। रत्नागिरी और रायगढ़ में भारी बारिश हो रही है। 30 जून को बारिश कम हो सकती है।

बता दें कि मौसम विभाग, मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार ‘कलर कोड’ – हरा (कार्रवाई की जरूरत नहीं), पीला (देखें और अपडेट रहें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) का उपयोग करता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button