ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लिया हिस्सा, जनसभा का किया संबोधन

 महाराष्ट्र : प्रधानमंत्री मोदी ने नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में लिया हिस्सा, जनसभा का किया संबोधन

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी जनवरी 12, 2024 को महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान युवाओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य तथा मार्च -पास्ट किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा का संबोधन किया। पीएम मोदी के संबोधन से पहले लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये मोदी-मोदी की गूंज आज भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने में है….आज हम सब के बीच एक ऐसे नेता हैं जिन्होंने हम सबको विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है।…हमारे सामने सबसे बड़ा लक्ष्य है विकसित भारत बनाने का। विवेकानंद जी कहते थे कि एक लक्ष्य तय करो और उस लक्ष्य के बारे में दिन और रातभर सोचो, काम वही करो जो आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाए और बाकी सारे सपने भूल जाओ फिर आप उस लक्ष्य को पूरा होते हुए देखोगे। मनुष्य के संकल्प से बड़ा कोई और लक्ष्य नहीं होता है। तो पीएम मोदी ने भी हमें विकसित भारत बनाने का एक लक्ष्य दिया है। आज नए भारत की बुलंद तस्वीर दिखती है।…. तीन महीने बाद जब पीएम मोदी तीसरी बार पीएम बनेंगे तो हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

 

वहीं इसके बाद पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए अपना भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का ये दिन भारत की युवा शक्ति का दिन है। ये दिन उस महा पुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था। ये मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर नासिक में हूं मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की मंदिरों की साफ-सफाई करें, स्वच्छता का अभियान चलाए। आज मुझे काला राम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “हमारे देश के ऋषियों-मुनियों-संतों से लेकर सामान्य मानवी तक, सभी ने हमेशा युवाशक्ति को सर्वोपरि रखा है। श्री अरबिंदो कहते थे कि अगर भारत को अपने लक्ष्य पूरे करने हैं, तो भारत के युवाओं को एक स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। स्वामी विवेकानंद जी भी कहते थे कि भारत की उम्मीदें भारत के युवाओं के चरित्र और उनकी प्रतिबद्धता पर टिकी है। श्री अरबिंदो और स्वामी विवेकानंद का ये मार्गदर्शन आज 2024 में भारत के युवा के लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा ,”समय हर किसी को अपने जीवनकाल में एक सुनहरा मौका जरूर देता है। भारत के युवाओं के लिए वो सुनहरा मौका अभी है, अमृतकाल का ये कालखंड है। आज आपके पास मौका है इतिहास बनाने का, इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का।…आप ऐसा काम करिए कि अगली शताब्दी में उस वक्त की पीढ़ी आपको याद करे। आप अपने नाम को भारत और पूरी दुनिया के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिख सकते हैं इसलिए मैं आपको 21वीं सदी के भारत की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी मानता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मेरा युवा भारत संगठन’ से जिस तेजी के साथ देश के कोने-कोने में युवा जुड़ रहे हैं, उससे भी मैं बहुत उत्साहित हूं। मेरा युवा भारत संगठन की स्थापना के बाद ये पहला युवा दिवस है। अभी इस संगठन को बने 75 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं और 1.10 करोड़ के आसपास युवा इसमें अपना नाम रजिस्टर करा चुके हैं।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button