ताज़ा खबरें

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के काफिले पर हुआ हमला, सिर पर लगी चोट, चार पर हुई FIR

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के काफिले पर हुआ हमला, सिर पर लगी चोट, चार पर हुई FIR

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री व शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख के काफिले पर पत्थरों से हमला हुआ। यह हमला काटोल में हुआ जहां अनिल देशमुख घायल हो गए। इस दौरान देशमुख के सिर पर चोट लगी और खून निकल गया। घटना के बाद तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया।  बता दें कि इस घटना को लेकर चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा है। वे तौलिए से अपने सिर को बांधे हुए हैं। पत्थरबाजी की इस घटना पर कांग्रेस ने नेता बाला साहब थोराट ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस के जिले में एक पूर्व गृह मंत्री के साथ मारपीट किए जाने से सवाल उठता है कि राज्य में कानून का राज है या गुंडों का? वहीं भाजपा ने आरोप लगाया है कि ये एक चुनावी ‘स्टंट’ है। काटोल विधानसभा क्षेत्र के BJP प्रभारी अविनाश ठाकरे ने कहा है कि देशमुख ने अपने ही कार्यकर्ताओं से पथराव कराया है।

सोमवार (18 नवंबर) को महाराष्ट्र चुनाव प्रचार का आखिरी दिन था।  शाम पांच बजे प्रचार खत्म हो गया। देशमुख काटोल से नागपुर शहर की ओर लौट रहे थे। इसी समय अज्ञात लोगों ने उनके काफिले पर हमला कर दिया। पूर्व गृहमंत्री गाड़ी में आगे की सीट पर बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी का शीशा खुला हुआ था।

बता दें कि काटोल से इस बार शरद पवार ने अनिल देशमुख की जगह उनके बेटे सलील देशमुख को मैदान में उतारा है।  उन्हीं के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद वो लौट रहे थे।  2019 के चुनाव में अनिल देशमुख ने बीजेपी के उम्मीदवार ठाकुर चरण सिंह को हराया था। बीजेपी ने एक बार फिर ठाकुर चरण सिंह को ही उम्मीदवार बनाया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button