मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप

मुंबई: छोटे पर्दे के मशहूर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी मुसीबत के घेरे में घिरते नजर आ रहे हैं. हालहि में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की अभिनेत्री ने निर्माता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है.
मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, महिला ने लिखित शिकायत दर्ज की है शिकायत के मुताबिक प्रोड्यूसर असित मोदी और क्रू के कुछ सदस्यों ने उनका यौन उत्पीड़न किया. हालांकि अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है. हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस मामले से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे.
वहीं इस मामले पर अपनी सफाई पेश करते हुए प्रोड्यूसर असित मोदी ने कहा, हम कानूनी कार्रवाई करेंगे क्योंकि वे मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, चूंकि हमने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं, इसलिए वह ये आधारहीन आरोप लगा रही है.
हालांकि शिकायत दर्ज कराने वाली महिला का नाम अधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है पर कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की मिसेज रोशन सिंह सोढ़ी यानी एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल का नाम इस वक्त सुर्खियों में है. मिली जानकीर के अनुसार उन्होंने मार्च महीने में ही शो छोड़ दिया था क्योंकि शूटिंग सेट पर उनके साथ सेक्शुअल हैरेसमेंट की घटना हुई थी.





