मलावी में हुआ भीषण विमान हादसा, उप-राष्ट्रपति चिलिमा सहित 9 अन्य की हुई मौत

मलावी में हुआ भीषण विमान हादसा, उप-राष्ट्रपति चिलिमा सहित 9 अन्य की हुई मौत
मलावी से बड़े विमान हादसे की खबर सामने आयी है। जानकारी के मुताबिक इस विमान हादसे में मलावी के उपराष्ट्रपति सौलोस चिलिमा और उनकी पत्नी सहित 9 अन्य लोगों की उस समय मृत्यु हो गई। जब वे जिस विमान में यात्रा कर रहे थे वह चिकनगावा पर्वत श्रृंखला में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, मलावी के राष्ट्रपति ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
Malawi’s President Lazarus Chakwera has confirmed the death of Vice President Saulos Chilima and nine others in a plane crash. The wreckage, located in the Chikangawa Forest Reserve, was found after the plane went missing yesterday pic.twitter.com/uHmAL7JhHc
— IANS (@ians_india) June 11, 2024
बता दें कि उपराष्ट्रपति सौलोस क्लॉस चिलिमा और नौ अन्य लोगों को ले जा रहे विमान के सोमवार को लापता होने की खबर सामने आई थी। बताया गया था कि विमान अचानक रडार से गायब हो गया था। इसके बाद विमानन अधिकारियों ने विमान से संपर्क बनाने की कईं कोशिशें कीं लेकिन, इसका पता लगाने में वे विफल रहे। अब यह खबर सामने आई है कि इस भीषण हादसे में उप राष्ट्रपति समेत 9 अन्य लोगों की मौत हो गई।
मलावी के राष्ट्रपति लाजारस चकवेरा के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि विमानन अधिकारियों का विमान से संपर्क टूट गया है। बयान में कहा गया कि चकवेरा ने तलाशी अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया। चकवेरा ने बहामास की अपनी यात्रा रद्द कर दी है।
ट्रैफिक कंट्रोल का कहना है कि उसने विमान चालक को बताया था कि खराब मौसम और कम विजिबिलिटी होने की वजह से लैंडिंग ना करवाई जाए। थोड़ी देर बाद ही विमान रडार में दिखना बंद हो गया। मलावी के राष्ट्रपति ने कहा, यह बहुत ही दुखद परिस्थिति है। बता दें कि मई में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की भी विमान हादसे में मौत हो गई थी।





