ताज़ा खबरें

मन की बात कार्यक्रम के 115वें एपिसोड को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- “आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है”

‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें एपिसोड को पीएम मोदी ने किया संबोधित, कहा- “आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हार बार की तरह आज भी यानि रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 115वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भारत ने हर युग में कुछ चुनौतियों का सामना किया है। आज मन की बात में मैं दो ऐसे महानायकों की चर्चा करूंगा जिनमें साहस और दूरदर्शिता थी। देश ने उनकी 150वीं जयंती मनाने का फैसला किया है। 31 अक्टूबर से सरदार पटेल की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इसके बाद 15 नवंबर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष की शुरुआत होगी। इन दोनों महापुरुषों के सामने अलग-अलग चुनौतियां थीं लेकिन उनका विजन एक ही था, ‘देश की एकता’…”

टीवी कार्टून व सीरियल पर भी पीएम मोदी ने की बात

मन की बात’ के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…छोटा भीम की तरह ही हमारी दूसरी एनिमेटेड सीरीज कृष्णा, मोटू-पतलू, बाल हनुमान के भी पूरी दुनिया में प्रशंसक हैं। भारत के एनिमेशन किरदार और फिल्में अपने कंटेंट और क्रिएटिविटी की वजह से पूरी दुनिया में पसंद की जा रही हैं… भारत एनिमेशन के क्षेत्र में दुनिया में क्रांति लाने की राह पर है। भारत का गेमिंग स्पेस भी तेजी से बढ़ रहा है। भारतीय खेल भी पूरी दुनिया में मशहूर हो रहे हैं।”

आत्मनिर्भर भारत पर पीएम मोदी ने कहा कि-

उन्होंने कहा कि, “आत्मनिर्भरता हमारी नीति ही नहीं, हमारा जुनून बन गया है। बहुत साल नहीं हुए, सिर्फ 10 साल पहले की बात है, तब अगर कोई कहता था कि भारत में कोई जटिल तकनीक विकसित की जा रही है तो कई लोगों को विश्वास नहीं होता था, तो कई उपहास उड़ते थे। लेकिन आज वही लोग, देश की सफलता को देखकर अचंभे में रहते हैं। आत्मनिर्भर हो रहा भारत हर क्षेत्र में कमाल कर रहा है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है। इसी महीने हमने लद्दाख के हान्ले में एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप MACE’ का उद्घाटन किया। यह 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है… एक ऐसी जगह जहां ठंड -30 डिग्री से भी कम है, जहां ऑक्सीजन तक की कमी है, हमारे वैज्ञानिकों और स्थानीय उद्योग ने वो कर दिखाया है जो एशिया के किसी और देश ने नहीं किया। हान्ले टेलिस्कोप भले ही दूर की दुनिया देख रहा हो, लेकिन ये हमें आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी दिखा रहा है।”

दिवाली के मौके पर पीएम मोदी बोले-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में हम सब आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को और मजबूत करते हैं। हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ अपनी खरीदारी करते हैं। यह नया भारत है जहां मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड बन गया है… हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि अपने देश को इनोवेशन के ग्लोबल पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है।”

डिजिटल अर्रेस्ट पर बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “…डिजिटल गिरफ्तारी के शिकार लोगों में हर वर्ग और हर उम्र के लोग शामिल हैं। डर के कारण लोगों ने अपनी मेहनत से कमाए लाखों रुपए गंवा दिए हैं। अगर आपके पास भी कभी ऐसा कोई फोन आए तो आपको डरना नहीं चाहिए। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी कभी भी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह की पूछताछ नहीं करती है।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button