ताज़ा खबरें

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली पुलिस की EoW पहुंचीं जैकलीन फर्नांडीज

दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज पूछताछ के लिए दिल्ली पुलिस की EoW (आर्थिक अपराध शाखा) पहुंचीं.

इस हफ्ते की शुरुआत में पुलिस ने जैकलीन को तलब किया और आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की. उनके साथ पिंकी ईरानी भी थीं, जिन्होंने कथित तौर पर जैकलीन को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था. सूत्रों के मुताबिक-इस दौरान जैकलीन और पिंकी ईरानी को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हुई. जैकलीन और पिंकी ईरानी में काफी नोकझोंक हुई और दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द कहे थे.

 

दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने एक बाइक जब्त की है जो प्रशांत (जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजर) को ठग सुकेश चंद्रशेखर द्वारा उपहार में दी गई थी. दिल्ली पुलिस ने इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही से भी इस मामले में पूछताछ की थी.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button