ताज़ा खबरें

मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने ‘फीडबैक यूनिट’ कथित जासूसी मामले में मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलें, गृह मंत्रालय ने ‘फीडबैक यूनिट’ कथित जासूसी मामले में मुकदमा चलाने की दी मंजूरी

दिल्‍ली के डिप्‍टी सीएम मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज यानी बुधवार को गृह मंत्रालय ने फीडबैक यूनिट स्नूपिंग मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। गृह मंत्रालय ने यह फैसला तब लिया है जब सिसोदिया पर शराब नीतियों को लेकर भी जांच चल रही है।

गौरतलब है कि सिसोदिया पर विपक्षी नेताओं की जासूसी कराने का आरोप लगा है। इस मामले में सीबीआई ने गृह मंत्रालय से दिल्ली डिप्टी सीएम पर केस चलाने की अनुमति मांगी थी। बीजेपी ने भी इस मामले में आक्रामक रुख अपना रखा था। बीजेपी ने इस मामले में दिल्ली सरकार से अपना पक्ष रखने को कहा था।

दिल्ली सरकार ने 2015 में फीड बैक यूनिट (FBU) का गठन किया था। तब इसमें 20 अधिकारियों को शामिल कर काम करना शुरू किया था। आरोप है कि FBU ने फरवरी 2016 से सितंबर 2016 तक राजनीतिक विरोधियों की जासूसी की थी। ऐसा आरोप है कि यूनिट ने सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि AAP से जुड़े नेताओं पर भी नजर रखी थी। इतना ही नहीं यूनिट के लिए एलजी से भी कोई अनुमति नहीं ली गई थी। आरोप है कि यूनिट ने निर्धारित कामों के अलावा राजनीतिक खुफिया जानकारी भी जमा की थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button