ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश: ग्वालियर कांग्रेस विधायक पर लगा महिलाओं पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश: ग्वालियर कांग्रेस विधायक पर लगा महिलाओं पर मारपीट का आरोप, FIR दर्ज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने कांग्रेस विधायक के खिलाफ महिलाओं के साथ मारपीट करने के आरोप में यह कारवाई की है। बीते दिन ग्रामीण महिलाओं ने विधायक समेत अन्य के खिलाफ मारपीट, अभद्रता समेत अन्य गंभीर आरोप लगाए थे। ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक साहब सिंह गुर्जर और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, यह घटना औहदपुर गांव स्थित विधायक निवास की है। सोमवार दोपहर को महू जमार विक्रमपुर गांव की डीपी (बिजली ट्रांसफार्मर) लगवाने की मांग को लेकर विधायक से मिलने के ग्रामीण महिलाएं पहुंचीं थीं। महिलाओं का आरोप है कि यहां विधायक साहब सिंह गुर्जर ने उनके साथ बाल पकड़कर मारपीट और और गाली-गलौज भी की गई। इसके बाद महिलाओं ने एसपी ऑफिस पहुंचकर विधायक और उनके साथियों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि मऊ पहाड़ी इलाके की निवासी मुन्नी लोधी ने इस मामले में शिकायत की है, जिस पर कार्रवाई करते हुए कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर और कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मामला बिजली के ट्रांसफार्मर से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि विधायक ने चुनाव से पहले ट्रांसफार्मर लगाने का वादा किया गया था। उन्होंने बताया कि वह इस मामले में पहले भी कई बार विधायक से मिल चुके हैं और सोमवार को वे फिर से विधायक से मिलने पहुंचे, इस दौरान विवाद हो गया और उन्होंने मारपीट की।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button