मणिपुर हिंसा: एक बार फिर भड़की हिंसा, इंफाल में लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाओं को भी किया गया बंद
मणिपुर हिंसा: एक बार फिर भड़की हिंसा, इंफाल में लगाया गया कर्फ्यू, इंटरनेट सेवाओं को भी किया गया बंद
मणिपुर में एक बार फिर से हिंसा भड़क उठी है। बीते दिनों में मणिपुर में तीन महिला और तीन बच्चों के शव मिली थी। जिसके बाद हिंसक प्रदर्शन बढ़ गया है। रविवार को इंफाल में अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा दिया। यह कर्फ्यू छह लोगों के मृत पाए जाने के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर लगाया गया। हालात को देखते हुए सरकार ने कई जिलों में इंटरनेट पर पाबंदी लगी दी।
बता दें कि बीते रोज यानी शनिवार, 16 नवंबर को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और पार्टी के 10 विधायकों के घर पर हमले हुए. प्रदर्शनकारियों ने विधायकों के घर तक जला दिए। ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर अधिकारियों ने इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में कर्फ्यू लगा दिया। सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम देखी जा सकती है और सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई। सीएम बीरेन सिंह के आवास और राजभवन के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
इस बीच मणिपुर पुलिस ने कथित तौर पर ‘घरों में तोड़फोड़ और आगजनी’ करने के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को बिष्णुपुर जिला से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हथियार और गोलियां बरामद किए गए। इन लोगों को राज्य के इंफाल ईस्ट, इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने उनके पास से एक .32 पिस्तौल, एसबीबीएल की सात राउंड गोलियां और आठ मोबाइल फोन बरामद किए।
प्राप्त जानकरी के मुताबिक मणिपुर हिंसा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका सहित अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हो सकते हैं।






hgh hormone kaufen
References:
http://xcfw.cn:13000/arlette9540058
somatropin hgh kaufen
References:
austinblackwallst.com