ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल की की हार्ट अटैक से मौत, अंतिम यात्रा में पहुंचे सेलेब्स

इस कोरोना काल में भारत ने अपनी जनता के साथ- साथ कई सितारों और कई बड़ी हस्तियों को खोया है। इसी क्रम में अब एक बुरी खबर सामने आ रही है बॉलीवुड से। दरअसल ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का भी आज तड़के निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि राज कौशल का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। बता दे मंदिरा बेदी और राज कौशल के दो बेटे और एक बेटी हैं वही मंदिरा और राज की शादी 1999 में हुई थी।

बीते रविवार ही की थी दोस्तों और पत्नी संग पार्टी।

बता दे मौत से एक दिन पहले राज अपने दोस्तों से मिले थे और उनके साथ मस्ती थी। राज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिन पहले एक फोटो शेयर जिसमें वो अपने दोस्तों और पत्नी के साथ चिल करते दिख रहे हैं। इस फोटो में नेहा धूपिया, अंगद बेदी, जहीर खान, सागरिका घटके, एक्टर आशीष चौधरी नज़र आ रहे हैं। इस फोटो के साथ राज ने लिखा था, ‘सुपर संडे.. सुपर फन… सुपर दोस्त.. #oriama’। इससे पहले भी राज ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थीं जिनमें वो अपने दोस्तों के साथ सेल्फी लेते दिख रहे थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kaushal (@rajkaushal)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raj Kaushal (@rajkaushal)

देखे: मंदिर बेदी का रो- रो कर बुरा हाल।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बॉलीवुड में उमड़ी शोक की लहर।

बॉलीवुड में उमड़ी इस शोक की लहर के बीच बॉलीवुड के कई सितारों ने आज राज कौशल के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज के दोस्त और सेलेब्स उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दे राज पेशे से डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। उन्होंने प्यार में कभी-कभी, शादी का लड्डू जैसी फिल्मों को डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। वही मंदिर बेदी के साथ उनके जीवन सफर को देखे तो मंदिरा बेदी और राज कौशल ने लव मैरिज की थी। उनकी पहली मुलाकात डायरेक्टर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। अब मीडिया में ख़बरें तो यह भी है कि मंदिरा और राज की शादी से उनके घर वाले खुश नहीं थे। हालाकिं मंदिरा और राज ने पिछले साल ही बेटी तारा को गोद लिया था और दोनों पति पत्नी आये दिनों सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते थे।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button