भोपाल: श्राद्ध के बाद अपनी सूची की घोषणा करेगी कांग्रेस: उम्मीदवारों की लिस्ट की घोषणा पर बोले कमलनाथ

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा हो चुकी है वहीं भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची को घोषणा कर दी है. साथ ही कांग्रेस द्वार अभी तक उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है. ऐसे में मीडीया से बात करते हुए पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, हम श्राद्ध के बाद अपनी सूची की घोषणा करेंगे.
(1/1)
#MadhyaPradesh विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, "अभी हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा की है, फिर से हमारी बैठक होगी, तभी लिस्ट फाइनल करेंगे। pic.twitter.com/STKn4zwZ9I— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 13, 2023
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा पर मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा, “अभी हमने लगभग 60 सीटों पर चर्चा की है, फिर से हमारी बैठक होगी, तभी लिस्ट फाइनल करेंगे. हम श्राद्ध के बाद अपनी सूची की घोषणा करेंगे. हम उस रफ्तार से चल रहे है कि 15 अक्टूबर को हम अपनी सूची की घोषणा कर सकें.”
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची पर कांग्रेस सांसद रणदीप सुरजेवाला ने कहा, “काफी सीटों पर चर्चा हुई और बहुत सकारात्मक चर्चा हुई…जिस प्रकार से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष समन्वय बना रहे हैं, यह दर्शाता है कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में एक अप्रत्याशित जीत की ओर कदम बढ़ा रही है…”





