ताज़ा खबरेंमनोरंजन

भूल भुलैया 2: पहली लुक में पीला चोगा पहने नज़र आएं कार्तिक आर्यन, देख आजाएगी अक्षय कुमार की याद

भूल भुलैया 2 के लिए कार्तिक आर्यन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. फिल्म में अक्षय कुमार वाला किरदार कार्तिक आर्यन निभाते नजर आएंगे.

कार्तिक येलो धोती और कुर्ता में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्होंने रुद्राक्ष की माला और ब्रेसलेट्स पहन रखे हैं. इस लुक में कार्तिक वैसे ही लग रहे हैं, जैसे भूल भुलैया के पोस्टर में अक्षय लग रहे थे.

https://www.instagram.com/p/B1VOnqIlgzx/?utm_source=ig_embed

इसके पोस्टर पर लिखा है, ’13 साल बाद…द हॉन्टिंग कॉमेडी रिटर्न्स.’

फिल्म का निर्माण भूषण कुमार के बैनर तले हो रहा है. फिल्म का डायरेक्शन अनीस बज्मी कर रहे हैं. वहीं सिने 1 स्टूडियोज के मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार भी भूषण कुमार के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं.

ALSO READ: उन्नाव रेप कांड: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क हादसे की जांच के लिए सीबीआई को दिया दो और…

हालांकि अब तक ये सामने नहीं आया है कि भूल भुलैया 2 में किस एक्ट्रेस को कास्ट किया जाएगा.

2007 में आई कॉमेडी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म भूल-भूलैया में अक्षय कुमार साइकेटरिस्ट डॉ. आदित्य श्रीवास्तव के रोल में नजर आए थे.

यूं तो फिल्म के बाकी सीन्स में उनका पहनावा नॉर्मल था, लेकिन फिल्म में उनकी एंट्री इसी पहनावे में हुई थी. ऐसा ही कुछ कार्तिक के लुक को भी देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button