कोविड अपडेट

COVID-19 Update: भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,259 नए मामले दर्ज, 20 लोगों की मौत

COVID-19 Update: शुक्रवार सुबह सामने आए आंकड़ों के चलते भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 2,259 नए मामले सामने आए हैं. अब देश में कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 15,044 पहुंच गई है.

 

वहीं इस दौरान देश में कोरोना से 20 लोगों की मौत हो चुकी है. पूरे भारत में अबतक कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,323 पर पहुंच गया है. वहीं 2,614 लोग पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होकर घर पहुंच गए.

 

बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों की माने तो देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 15,044 हो गई है. महामारी शुरू होने के बाद से लेकर अब तक भारत में कुल 4,31,31,822 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. वहीं 4,25,92,455 लोगों ने कोरोना संक्रमित से ठीक होने में सफलता पाई है. देश में अब तक कोरोना वैक्सीन की 1,91,96,32,518 डोज लगाई जा चुकी है.

 

कोरोना वायरस अपडेट

कुल मामले:  4,31,31,822

सक्रिय मामले: 15,044

कुल रिकवरी: 4,25,92,455

कुल मौतें: 5,24,323

कुल वैक्सीनेशन: 1,91,96,32,518

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button