खेलताज़ा खबरें

भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीता मुकाबला, USA को 7 विकेट से हराया

भारत ने अमेरिका के खिलाफ जीता मुकाबला, USA को 7 विकेट से हराया

 

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अमेरिका के खिलाफ खेल गए तीसरे मैच को जीत लिया है। भारत ने अमेरिका को 7 विकेट से हरा दिया। गौरतलब है कि अमेरिका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 110 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने सूर्यकुमार यादव नाबाद फिफ्टी से 10 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने ग्रुप ए से सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया।

 

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में अमेरिका को दोहरा झटका दिया जिससे टीम अंत तक नहीं उबर सकी। अमेरिका की ओर से नीतीश कुमार ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और टीम ने विराट कोहली के रूप में पहला विकेट गंवाया। कोहली खाता खोले बिना आउट हुए।

इसके बाद सौरभ ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भी पवेलियन की राह दिखाई। एक समय टीम मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन सूर्यकुमार और शिवम ने भारत को संभाला और जीत दिलाई। सूर्यकुमार यादव 49 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 50 रन और शिवम दुबे 35 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहे।

अमेरिका ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाए हैं और भारत को जीत के लिए 111 रनों का लक्ष्य दिया है। अमेरिका के लिए नितीश कुमार सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 27 रनों का पारी खेली. उनके अलावा स्टीवन टेलर ने 24 रन बनाए.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button