ताज़ा खबरेंराजनीति

भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि आज

नई दिल्ली: भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज 33वीं पुण्यतिथि है. इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली में वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वह उनके पिता के साथ है.

 

एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, पापा, आपके सपने, मेरे सपने, आपकी आकांक्षाएं, मेरी ज़िम्मेदारियां. आपकी यादें, आज और हमेशा, दिल में सदा.

कांग्रेस हर साल 21 मई को राजीव गाधी के शहादत दिवस के रूप में मनाती है. इस दिन देशभर में ब्लड डोनेशन कैंप और कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते है.

गौरतलब है कि भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या 21 मई 1991 को आम चुनाव के दौरान तमिलनाडु के श्रीपेदम्बूदूर में हुई एक प्रचार सभा में हुए बम धमाके के कारण हुई थी. इस धमाके की साजिश तमिल नाडु के एक संगठन लिट्टे ने रची थी और उनकी हत्या की जिम्मेदारी भी उसी ने ली थी. उनकी हत्या का देश के राजनैतिक परिदृश्य पर गहरा असर हुआ. बचे हुए लगभग आधे चुनाव में कांग्रेस को सहानुभूति की लहर मिली जिसके बाद 1991 में कांग्रेस किसी तरह से सत्ता वापसी करने में सफल रही.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button