भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने रचाई शादी, सामने आयी तस्वीरें

भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने रचाई शादी, सामने आयी तस्वीरें
भारत की स्टार बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने राजस्थान के उदयपुर में शादी के सात फेरे ले लिए हैं। उन्होंने वेंकट दत्ता साई से शादी की है। उनकी इस शादी को यादगार बनाने के लिए कई दिग्गज पहुंचे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सिंधु की शादी में पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर की है। वे एक बिजनेसमैन हैं। सिंधु और वेंकट की शादी हिंदू रीति रिवाज से हुई।
Pleased to have attended the wedding ceremony of our Badminton Champion Olympian PV Sindhu with Venkatta Datta Sai in Udaipur last evening and conveyed my wishes & blessings to the couple for their new life ahead.@Pvsindhu1 pic.twitter.com/hjMwr5m76y
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) December 23, 2024
गौरतलब है कि पीवी सिंधु ने अपनी शादी के लिए गोल्डन क्रीम की कलर की साड़ी को सिलेक्ट किया था। इससे पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी में भी स्पेशल ड्रेस नजर आयी थी। 6 गज की इस साड़ी में जटिल सेक्विन अलंकरण और नाजुक ज़री का काम हुआ था, जो पूरे लुक में चार चांद लगा रही थी। साड़ी के सुनहरे बॉर्डर ने, भारतीय शिल्प कौशल की समृद्ध कलात्मकता को दिखाया। उन्होंने साड़ी को मैचिंग एम्बेलिश्ड ब्लाउज़ के साथ पहना, और अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने अपने सिर पर एक खूबसूरत दुपट्टा भी डाला था।
बता दें कि पीवी सिंधु के पति वेंकट दत्ता साई ने फाउंडेशन ऑफ लिबरल एंड मैनेजमेंट एजुकेशन से लिबरल आर्ट्स और साइंसेज में डिग्री हासिल की है। 2018 में उन्होंने फ्लेम यूनिवर्सिटी से अकाउंटिंग और फाइनेंस में बीबीए किया है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बेंगलुरु से डेटा साइंस और मशीन लर्निंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। वर्तमान में वे पोसिडेक्स टेक्नोलॉजी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं।






First off I would like to say awesome blog! I had a quick question in which I’d like to ask if you don’t mind.
I was interested to know how you center yourself and
clear your mind prior to writing. I have had a difficult time clearing my
mind in getting my thoughts out there. I do enjoy writing but it just seems like the first 10 to 15
minutes tend to be lost simply just trying to figure out how to
begin. Any recommendations or tips? Thanks!