ताज़ा खबरेंभारत

भारतीय सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, पुंछ में गोलीबारी के बीच तीन संदिग्ध गिरफ्तार

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के नजदीक सीमा पर लगी बाड़ के पास जवानों ने हथियारों व मादक पदार्थों की तस्करी का एक बड़ा प्रयास विफल कर इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

 

भारतीय सेना बयान जारी करते हुए जानकारी दी, कि भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में खराब मौसम और भारी बारिश का फायदा उठाकर 30/31 मई की रात को पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बाड़ पार करने का प्रयास करते 3-4 आतंकवादियों को रोका. सेना ने आतंकवादियों पर फायरिंग की. 3 आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि, इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है. एक IED और नार्को सहित कुछ हथियार बरामद हुआ है. गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हुआ जिसे सुरक्षित निकाल लिया गया है.

 

अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की तुरंत घेराबंदी की गई और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक घायल है. उनके पास से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप बरामद की गई है. गोलीबारी में सेना का एक जवान भी घायल हो गया. अधिकारियों ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमारा गांव के मोहम्मद फारूक (26), मोहम्मद रियाज (23) और मोहम्मद जुबैर (22) के तौर पर की है. मोहम्मद फारूक के पैर में गोली लगी है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button