भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत ने मिश्रित जोड़ी ने इंडोनेशियाई को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची जोड़ी

भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत ने मिश्रित जोड़ी ने इंडोनेशियाई को हराया, क्वार्टर फाइनल में पहुंची जोड़ी
भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में इंडोनेशियाई जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है। पेरिस ओलंपिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया की डायनंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्तु की जोड़ी को 5-1 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
#ParisOlympics2024 | भारतीय तीरंदाज धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत ने मिश्रित टीम स्पर्धा में इंडोनेशियाई जोड़ी को हराया; क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। pic.twitter.com/5eQeK1xHnB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 2, 2024
तीरंदाजी में भारत की अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा की मिक्स्ड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। इस जोड़ी ने शुक्रवार को राउंड ऑफ 16 में इंडोनेशिया के दियानंदा चोइरुनिसा और आरिफ पंगेस्टू को हराकर मिश्रित टीम स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारतीयों ने प्री-क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशियाई जोड़ी पर 5-1 (37-36, 38-38, 38-37) से जीत दर्ज की।
भारत अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन से खेलेगा। क्वार्टर फाइनल मैच शाम 5:45 बजे निर्धारित है। अंकिता और धीरज ने बिना किसी परेशानी के पहला सेट 37-36 के स्कोर पर जीत लिया। इसके बाद इंडोनेशियाई जोड़ी दूसरे सेट को बराबर करने में सफल रही। लेकिन, भारतीय जोड़ी ने तीसरा सेट जीतते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
इससे पहले, पुरुषों की व्यक्तिगत तीरंदाजी में भारत का अभियान चार बार के ओलंपियन तरुणदीप राय के शुरुआती दौर में बाहर हो जाने और धीरज के दूसरे दौर में मामूली हार के साथ समाप्त हो गया। पुरुष और महिला टीमें क्वार्टर फाइनल चरण से आगे नहीं बढ़ पाईं।






anavar anabolic steroid
References:
git.galaxylabs.ca