ताज़ा खबरें

भारतीय चुनाव आयोग ने एसबीआई से प्राप्त हुए चुनावी बांड वेबसाइट पर किए अपलोड

भारतीय चुनाव आयोग ने एसबीआई से प्राप्त हुए चुनावी बांड वेबसाइट पर किए अपलोड

 

चुनाव आयोग ने गुरुवार को घोषणा की कि उसने अपनी वेबसाइट पर चुनावी बांड पर डेटा अपलोड करके सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन किया है। चुनाव आयोग ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से प्राप्त डेटा, 15 मार्च की अदालत द्वारा निर्धारित समय सीमा से ठीक एक दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

 

 

बता दें कि चुनावी बांड के माध्यम से राजनीतिक दलों को दान देने वालों में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड, पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड, मुथूट फाइनेंस लिमिटेड, पेगासस प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, बजाज फाइनेंस लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड शामिल हैं।

इसके साथ ही   फिनोलेक्स केबल्स लिमिटेड, लक्ष्मी निवास मित्तल, एडलवाइस हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, जीएचसीएल लिमिटेड, जिंदल पॉली फिल्म्स लिमिटेड, आईटीसी लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड , स्पाइसजेट लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स लिमिटेड, एवन साइकिल्स लिमिटेड, जेके सीमेंट लिमिटेड, ज़ाइडस हेल्थकेयर लिमिटेड, सिप्ला लिमिटेड, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड शामिल हैं।

एसबीआई से प्राप्त डेटा अब निम्नलिखित यूआरएल के माध्यम से जनता के लिए उपलब्ध है: https://eci.gov.in/candidate-politicparty.

चुनावी बांड की खरीद का विवरण देने वाली एक व्यापक रिपोर्ट जारी की गई है, जिसमें दो भाग शामिल हैं। 337 पृष्ठों का प्रारंभिक खंड, चुनावी बांड खरीदने वाली संस्थाओं और खरीद की संबंधित तारीखों के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

बता दें दूसरे भाग में 426 पेज हैं, राजनीतिक दलों के विवरण की रूपरेखा प्रस्तुत करता है, जिसमें तारीखें और प्राप्त राशि भी शामिल है।

इन बांड्स से बीजेपी, कांग्रेस, एआईएडीएमके, बीआरएस, शिवसेना, टीडीपी, वाईएसआर कांग्रेस, डीएमके, जेडीएस, एनसीपी, तृणमूल कांग्रेस, जेडीयू, राजद, आप और एसपी जैसे राजनीतिक दलों को फंड मिला है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button