ताज़ा खबरेंराजनीति

भाजपा ने जारी किया अपना संकल्प पत्र, “मुफ्त राशन की योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी…यह मोदी की गारंटी”- बोले पीएम मोदी

भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया। बीजेपी ने यह घोषणा पत्र पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जारी किया।

 

 

भाजपा ने रविवार सुबह दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में यह घोषण पत्र संकल्प पत्र के नाम से जारी किया। इस दौरान पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “60,000 नए गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ने का काम किया गया है और बारहमासी सड़कें बनाई गई हैं। हमने कभी कल्पना नहीं की थी कि गांव सशक्त होंगे, या ऑप्टिकल फाइबर गांव तक पहुंचेगा। लेकिन आज मुझे खुशी है कि आपके नेतृत्व में 1.2 लाख पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा दिया गया है और उन्हें इंटरनेट सुविधाओं से भी जोड़ा गया है… भारत की 25 करोड़ आबादी अब गरीबी रेखा से ऊपर उठ चुकी है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी अब 1 प्रतिशत से भी कम हो गई है…”

उन्होंने कहा कि आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती है। डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया… डॉ भीमराव अंबेडकर के रास्ते पर चलते हुए भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में रहते हुए और ना रहते हुए, हमेशा इस सामाजिक लड़ाई को लड़ा है” ।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड़्डा ने कहा, “10 साल इस बात का प्रमाण हैं कि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरी होने की गारंटी है…”

इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने देशवासियों से किया हुआ हर वादा पूरा किया है। चाहें 2014 का संकल्प पत्र हो या 2019 का घोषणापत्र हो पीएम मोदी के नेतृत्व में हमने अपने हर संकल्प को पूरा किया है। जब पीएम मोदी के नेतृत्व में हम 2014 का चुनाव लड़ने जा रहे थे तो उस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था… पीएम मोदी के आग्रह को ध्यान में रखते हुए पार्टी का जो संकल्प पत्र तैयार किया गया था, उसमें इस बात का विशेष ध्यान रखा गया था कि जो भी संकल्प हम देश के सामने रखें उसे हम पूरा करें… मुझे ये कहते हुए प्रसन्नता है कि 2019 में जो भी संकल्प हमने लिए आज 2024 तक उन सबको पूरा करने में हमने कामयाबी हासिल की है।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि , “…4 लाख सुझाव NAMO ऐप के माध्यम से भी आए और करीब 10 लाख सुझाव वीडियो के माध्यम से आए… सभी बातों पर बहुत ही गंभीरतापूर्वक विचार हुआ है। हर विषय का 360 डिग्री विश्लेषण करने के बाद हमने विषयों को 24 समूह में बांटा है… मुझे पूरा विश्वास है कि जिन संकल्पों को हम यहां रख रहे हैं वो 2047 के विकसित भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को विस्तृत भी करेंगे, आकार भी देंगे और इसे साकार करने में भी ये मददगार साबित होंगे।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “आज बहुत ही शुभ दिन है। देश के कई राज्यों में इस समय नववर्ष का उत्साह है… आज नवरात्रि के छठे दिन हम सभी माँ कात्यायनी की पूजा करते हैं और माँ कात्यायनी अपनी दोनों भुजाओं में कमल धारण किए हुए है। ये संयोग भी बहुत बड़ा आशीर्वाद है। इसके साथ सोने में सुहागा, आज बाबासाहब अंबेडकर की जयंती भी है। ऐसे पावन समय में आज भाजपा ने विकसित भारत के संकल्प पत्र को देश के सामने रखा है। मैं आप सभी को, सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूरे देश को भाजपा के संकल्प पत्र का बहुत इंतजार रहता है। इसका एक बड़ा कारण है। 10 वर्षों में भाजपा ने अपने संकल्प पत्र के हर बिंदु को गारंटी के रूप में जमीन पर उतारा है। भाजपा ने घोषणापत्र की सूचिता को फिर स्थापित किया है। ये संकल्प पत्र विकसित भारत के 4 मजबूत स्तंभ, युवा शक्ति, नारी शक्ति, गरीब, किसान, इन सभी को सशक्त करता है…इस संकल्प पत्र में अवसरों की मात्रा और अवसरों की गुणवत्ता पर जोर दिया गया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, “…यह मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन योजना अगले 5 साल तक जारी रहेगी…”

पीएम मोदी ने कहा कि “बीते वर्षों में करोड़ों लोगों को उद्यमी बनाने का काम मुद्रा योजना ने किया है…इस सफलता को देखते हुए भाजपा ने एक और संकल्प लिया है। अब तक मुद्रा योजना के तहत लोन की सीमा 10 लाख रुपये हुआ करती थी। अब भाजपा ने इसे बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने का इरादा किया है… ”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, “जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। यही सबका साथ, सबका विकास का भाव है और यही भाजपा के संकल्प पत्र की आत्मा है… भाजपा ने ट्रांसजेंडर साथियों को भी अब आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाने का निर्णय लिया है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा का चुनावी घोषणा पत्र ‘संकल्प पत्र’ जारी होने पर कहा, “हम गांव की पूरी अर्थव्यवस्था को संपूर्णता में देखते हैं… PM KISAN सम्मान निधि का लाभ देश के 10 करोड़ किसानों को आगे भी जारी रहेगा…”

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button