ताज़ा खबरें

भाजपा ने अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य

भाजपा ने अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ और स्वतंत्र देव सिंह को बनाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य

भाजपा ने आज यानी शुक्रवार को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व मौजूदा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया। पार्टी ने कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जयवीर शेरगिल को भी अपना राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्षों मदन कौशिक और विष्णु देव साय, पंजाब से राणा गुरमीत सिंह सोढी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।

जयवीर शेरगिल ने ट्वीट किया, ‘मुझे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button