ताज़ा खबरेंविदेश

ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को जेल

स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने ब्रिटेन के सबसे अमीर परिवारों में से एक हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को भारत से लाए गए घरेलू सहायकों के शोषण के मामले में दोषी करार देते हुए चार से साढ़े चार साल की जेल की सजा सुनाई है. हालांकि, कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोपों को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उनके स्टाफ को इतनी समझ थी कि वे क्या कर रहे हैं. फैसले के वक्त हिंदुजा परिवार के चारों सदस्य कोर्ट में नहीं थे. हालांकि, उनका मैनेजर और 5वां आरोपी नजीब जियाजी मौजूद था. उसे भी 18 महीने की सजा हुई है.

 

दरअसल, यह मामला हिंदुजा फैमिली के लेक जेनेवा स्थित बंगले की है. न्यूज एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक स्विस कोर्ट ने प्रकाश हिंदुजा और उनकी पत्नी कमल हिंदुजा को 4.5 साल की सजा सुनाई है. उनके बेटे अजय हिंदुजा और उनकी पत्नी नम्रता हिंदुआ को चार-चार साल की सजा सुनाई गई.

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंदुजा परिवार ने पिछले हफ्ते शिकायतकर्ताओं के साथ एक समझौता किया था. हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने केस जारी रखा. स्विस अधिकारियों ने पहले ही हीरे, माणिक और एक प्लैटिनम हार समेत कई संपत्तियों को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कानूनी शुल्क और जुर्माने को कवर करने के लिए किया जा सकता है.

 

प्रकाश हिंदुजा को पहले 2007 में भी इसी तरह के आरोपों में दोषी पाया गया था. हालांकि, इसके बाद भी उन्होंने बिना सही दस्तावेजों के स्टाफ को भर्ती करना जारी रखा. हिंदुजा परिवार पर श्रमिकों के पासपोर्ट जब्त करने, उन्हें स्विस फ्रैंक की जगह रुपए में भुगतान करने, विला से बाहर जाने से रोकने और स्विट्जरलैंड में बहुत कम पैसे देकर लंबे समय तक काम करने के लिए मजबूर करने के आरोप थे.

 

हिंदुजा के वकीलों ने कहा कि उन्होंने फैसले के खिलाफ अपील की है. फोर्ब्स के मुताबिक IT, मीडिया, रियल एस्टेट और हेल्थ इंडस्ट्री से जुड़े हिंदुजा परिवार की संपत्ति 1.67 लाख करोड़ रुपए है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button