बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया गया नोबेल शांति का पुरस्कार

बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को दिया गया नोबेल शांति का पुरस्कार
शुक्रवार को साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार का एलान कर दिया गया है। इस बार यह पुरस्कार एक मानवाधिकार अधिवक्ता समेत दो संस्थाओं को दिया गया है। नोबेल समिति ने बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की, रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेन के मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार से नवाज़ा गया है।
बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। #NobelPeacePrize2022
ANI pic.twitter.com/jlRECKyfUC
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) October 7, 2022
नोबल संस्था के अनुसार, इन शांति पुरस्कार विजेताओं ने युद्ध अपराधों, मानवाधिकारों के हनन और सत्ता के दुरुपयोग का दस्तावेजीकरण करने का उत्कृष्ट प्रयास किया है। साथ ही उन्होंने शांति व लोकतंत्र की स्थापना के लिए नागरिक समाज के महत्व पर जोर दिया। विजेताओं ने अपने देश में वर्षों से आलोचना के अधिकार के साथ ही जनता के मूल अधिकारों की वकालत की है। मानवतावादी मूल्यों और सिद्धांतों के पक्ष में अपने निरंतर प्रयासों के साथ, इस वर्ष के शांति पुरस्कार विजेताओं ने राष्ट्रों के बीच शांति और बंधुत्व के ‘एल्फ्रेड नोबेल’ के मूल्यों को पुनर्जीवित और सम्मानित किया है।





