ताज़ा खबरें
बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को आया हार्ट अटैक, मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
भारतीय जनता पार्टी और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक हुसैन को दिल का दौरा पड़ा है। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को शाम के समय दिल का दौरा पड़ा है। जिसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को कार्डियक अरेस्ट हुआ और उन्हें आज शाम मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया।
(फाइल फोटो)#BJP pic.twitter.com/cw7U3Lg9eU
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) September 26, 2023
लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने जानकारी दी कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गयी है।





