ताज़ा खबरेंभारत

बिहार में जातीय जनगणना का पहला चरण शुरू; अप्रैल में होगा दूसरा चरण

बिहार: शनिवार यानि आज से बिहार के अलग-अलग जिलों में जातीय जनगणना का पहला चरण शुरू हो गया है. इस पहले चरण में आवासीय मकानों पर नंबर डाले जाएंगें.

पटना के डीएम, चंद्रशेखर सिंह ने कहा, हमने पूरी तैयारी से आज जाति जनगणना शुरू की है, प्रथम चरण 7 जनवरी से लेकर 21 जनवरी तक चलेगा जिसमें घरों की गणना की जाएगी. दूसरा चरण अप्रैल में होगा जिसमें सामाजिक आर्थिक से संबंधित जानकारी ली जाएगी. पटना में कुल 20 लाख परिवार है जिसकी गणना प्रथम चरण में होगी.

 

बता दें कि सभी प्रखंड व नगर निकाय के कार्यपालक पदाधिकारियों ने गणना की मॉनीटरिंग शुरू कर दी है. जाति गणना को लेकर 198 टीम तैयार की गईं है. इन प्रगणको व पर्यवेक्षक को प्रशासन के द्वारा स्थानीय स्तर पर ट्रेनिंग देकर जातीय गणना को लेकर परिपूर्ण बनाया गया है. वही पंचायत के मुखिया सहित अन्य प्रतिनिधियों को भी जातीय गणना में सहयोग करने का निर्देश दिया गया है, ताकि प्रगणकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

 

जातीय गणना के आंकड़ें

पंचायत : 230
नगर के वार्ड : 92

प्रगणक : 6875
पर्यवेक्षक : 1145

रिजर्व प्रगणक : 625
रिजर्व पर्यवेक्षक : 10

गणना टीम : 198
फील्ड ट्रेनर – 138
आबादी : करीब 30 लाख

Show More

15 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button