ताज़ा खबरें

बिहार: गिरफ्तार किया गया मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड का मुख्य आरोपी

बिहार: गिरफ्तार किया गया मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड का मुख्य आरोपी

 

बिहार के दरभंगा जिले में  विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हुई निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिहार पुलिस ने 36 घंटे के भीतर हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पैसे के लेन-देन में जीतन सहनी की हत्या की गई थी।

बिहार पुलिस ने जानकारी दी कि विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के पिता के हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को दरभंगा जिले के घनश्यामपुर थाना अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। जीतन सहनी की हत्या पैसे के लेन-देन के विवाद में की गई थी, मुख्य आरोपी ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में गठित SIT, कुशल अधिकारियों के नेतृत्व में गठित विशेष सुरक्षा दल (STF), वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन हेतु FSL टीम एवं जिला पुलिस दरभंगा के संयुक्त प्रयास से घटना का उद्भेदन किया गया।

दरभंगा में ही रेडिमेड कपड़े की दुकान चलाने वाले काजिम अंसारी ने अपने साथियों के साथ जीतन सहनी की हत्या की। पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बुधवार को बताया कि मुख्य आरोपी काजिम अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना आरोप स्वीकार कर लिया है।

पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि काजिम ने अपनी जमीन गिरवी रखकर तीन किस्तों में डेढ़ लाख का कर्ज चार प्रतिशत मासिक ब्याज दर पर लिया था। उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि कर्ज की राशिचुकाने में वह समर्थ नहीं हो पा रहा था। इसको लेकर 12 जुलाई को काजिम अंसारी अपने साथी मो सितारे उर्फ छेदी के साथ जीतन से मिलने गया था। वहां ब्याज की रकम कम करके उधार का हिसाब करने और ज़मीन वापस करने का आग्रह किया गया जिस पर दोनों पक्षों के बीच काफी कहा सुनी हुई।

काम न बनने पर काजिम अंसारी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर जीतन सहनी से घर के कागजात जबरदस्ती छिनने की योजना बनाई। घटना की रात्रि में काजिम ने 10 से 11 बजे के बीच मृतक के घर के सामने वाली गली में रेकी की जो पास में लगे cctv फुटेज में भी आ गया। यह सुनिश्चित होने के बाद कि रात्रि  11 बजे के बाद मृतक के घर से सब लोग चले गए हैं,  रात्रि लगभग डेढ़ बजे काजिम और उसके साथियों ने घर के पीछे के दरवाजे से प्रवेश किया। दरवाजा में अंदर का लॉक नही है। प्रवेश करने के बाद अभियुक्तों ने मृतक को जगाकर डरा धमका कर अपनी जमीन और लोन के कागज़ात मांगे। परन्तु मृतक ने उल्टा गाली देना शुरू कर दिया।

इस पर काजिम ने गुस्से में आकर मृतक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। बाकी लोगों ने मृतक के हाथ पैर पकड़ कर रखे थे। हत्या करने के बाद अभियुक्तों ने कागज़ात वाली अलमारी की चाबी ढूंढने की कोशिश की, ताकि अपने कागज़ात वापस ले जा सकें। लेकिन  चाबी नही मिली। इस पर अभियुक्तों ने निर्णय लिया कि अलमारी को बन्द अवस्था मे ही पानी मे फेंक दें ताकि सभी काग़ज़ गलकर नष्ट हो जाएं।

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button