बिहार के सारण में पिता और दो बेटियों की घर में घुसकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप
बिहार: बिहार के सारण से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां प्रेम प्रसंग को लेकर पिता और उनकी दो पुत्री की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. वहीं, मृतक की पत्नी जख्मी हैं, जिनका एकमा में उपचार हो रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि यह मामला जिले के रसूलपुर थाना के घानाडीह गांव का है. पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना स्थल से पुलिस ने चाकू और खून लगे कपड़े जब्त किए. पुलिस ने कहा कि मामले में स्पीडी ट्राइल के जरिए आरोपियों सजा दिलवाई जाएगी. वहीं तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है.
सारण के धानाडीह गांव में कल रात अपराधियों ने एक व्यक्ति और उसकी दो नाबालिग बेटियों की हत्या कर दी. व्यक्ति की पत्नी को घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया. पुलिस ने दो आरोपियों सुधांशु कुमार और अंकित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है. प्रथम दृष्टया घटना का कारण मृतका और सुधांशु कुमार के बीच प्रेम संबंध लग रहा है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. सारण पुलि से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है.






