खेलताज़ा खबरेंभारत

बजरंग पूनिया ने जीता कांस्य पदक, कजाकस्तानी पहलवान नियाजबेकोव को 8-0 से दी करारी शिखस्त

भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीत कर भरत की झोली में एक और पदक डाल दिया है। आज उन्होंने कजाकिस्तान के खिलाड़ी दौलत नियाजबेकोव को 8-0 से हरा दिया। बता दे इसी खेल में यानी कुश्ती में इससे पहले रवि दहिया ने गुरुवार को 57 किग्रा में रजत पदक जीता था। इधर थोड़ा इतिहास में जा कर पदकों की गिनती को देखे तो सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त ने 2012 के लंदन खेलों में एक रजत और एक कांस्य पदक जीता था। वही अब 2021 में पुनिया ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को छठा पदक जिताया है।

कौन हैं बजरंग पुनिया?

बजरंग हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं। 7 साल की उम्र से पिता से पहलवानी का हुनर सीखा। पुनिया रेलवे में टिकट चेकर का काम कर चुके हैं। 2013 में एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भाग लिया, 2013 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता। 2014 कॉमनवेल्थ खेलों में रजत पदक जीता, 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड अपने नाम किया, 2018 एशियन गेम्स में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता, 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता और 2019 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button