बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद जगह-जगह हिंसा में 11 की मौत; केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, BJP, Congress और CPI-M ने भी की निंदा

बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा के बाद भी हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार शाम से सोमवार रात तक बंगाल के विभिन्न हिस्सों में हिंसा की घटनाएं घटी हैं। अभी तक इन घटनाओं में 11 लोगों के मारे जाने की खबर है। अब भाजपा का आरोप है कि इनमें नौ उसके कार्यकर्ता हैं। जबकि बर्द्धमान में एक टीएमसी और उत्तर 24 परगना में एक आइएसएफ के कार्यकर्ता की जान चली गई है।
ममता जी की जीत के बाद उनके कार्यकर्ता जश्न मना रहे है और भाजपा कार्यकर्ताओं के घर तोड़ रहे है ।
अब तक 9 से ज़्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या हो चुकी है । pic.twitter.com/sMDpX4qu61— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) May 3, 2021
https://twitter.com/KailashOnline/status/1389199188030726147?s=20
बता दे ज्यादातर घटनाओं में आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगा है। इधर हिंसा की घटनाओं पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है। वही हिंसा-आगजनी पर राज्यपाल ने भी डीजीपी को समन किया है तथा गृह सचिव से रिपोर्ट मांगी है। और तो और, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार शाम को चुनाव बाद हिंसा को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।
নন্দীগ্রামের #কেন্দামাড়ি গ্রামে @BJP4Bengal বিজেপি মহিলা কর্মীদের ওপর বর্বরোচিত হামলা চালায় @AITCofficial তৃণমূল দুষ্কৃতীরা।
মহিলাদের সুরক্ষা নিশ্চিত করার বদলে তাদের উপর এভাবে নৃশংস অত্যাচার চালাচ্ছে তৃণমূল।
পশ্চিমবঙ্গের #আসল_পরিবর্তন না করে এটাই কি সাধারণ মানুষের পাওনা? pic.twitter.com/VeBf7AJ1OH
— Suvendu Adhikari (@SuvenduWB) May 3, 2021
सीताराम युचेरी ने कहा- यह निंदनीय है।
माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने लिखा: ‘क्या बंगाल में हिंसा की रिपोर्ट, इनके विजय का उत्सव है? यह निंदनीय है। इसका विरोध होना चाहिए। कोरोना संक्रमण का मुकाबला करने के बजाए टीएमसी इन कामों में लिप्त है। सीपीआईएम हमेशा लोगों की मदद करने के लिए मौजूद है।’
https://twitter.com/SitaramYechury/status/1389267415033278465
कांग्रेस के नेता जितिन प्रसाद ने ट्वीट किया, “चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हो रही हिंसा अस्वीकार्य है। बच्चे और महिलाओं को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। मैं निश्चित हूं कि बंगाल के लोगों ने इस अराजकता के लिए वोट नहीं किया है।”
ये भी पढ़े : COVID-19 LIVE | बीते 24 घंटो में दर्ज 3.57 लाख मामले और 3,449 मौतें, कुल संक्रमितों का आकड़ा 2 करोड़ के पार
The post poll violence that has been unleashed by the TMC on the Congress workers is unacceptable. Even women and children are not spared. I’m sure the people of West Bengal did not vote for this lawlessness.
@INCWestBengal @INCIndia https://t.co/uNZ6H1mLZP— Jitin Prasada जितिन प्रसाद (@JitinPrasada) May 4, 2021
बीजेपी की की हिंसा की कड़ी निंदा।
Joint press conference by Dr. @sambitswaraj and Dr. @anirbanganguly. https://t.co/lkmXfAFvgL
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) May 4, 2021
बंगाल में जो मंजर आज हम देख रहे हैं, उस पर विश्वास नहीं होता।
आज तक ऐसा मंजर किसी चुनाव के बाद, हिन्दुस्तान ने कभी नहीं देखा।
आज बंगाल जल रहा है।
– डॉ. @sambitswaraj pic.twitter.com/lPRIa3dnr3
— BJP (@BJP4India) May 4, 2021
ये संयोग नहीं, प्रयोग है, प्रायोजित है।
ममता जी ने चुनाव से पहले भाषण देते हुए कहा था कि चुनाव समाप्त होने के बाद CRPF तो वापस चली जाएगी, उसके बाद का समय TMC का होगा, हम भी देखेंगे।
आज पूरा हिंदुस्तान और विश्व देख रहा है कि बंगाल में क्या हो रहा है।
– डॉ. @sambitswaraj pic.twitter.com/cwuE6TZMjs
— BJP (@BJP4India) May 4, 2021
जगदीप धनखड़ ने मांगी रिपोर्ट।
चुनावी हिंसा के बाद राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रदेश के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और कोलकाता के पुलिस आयुक्त को तलब कर उन्हें शांति बहाल करने के निर्देश दिये। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की सत्ता में वापसी के एक दिन बाद हुई इन घटनाओं के बाद की स्थिति पर अफसरों से चर्चा की है। उन्होंने गृह सचिव एक के द्विवेदी से मुलाकात के बाद ट्वीट किया, ‘राज्य में चुनाव के बाद हिंसा की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर मैंने एसीएस गृह को तलब किया था और उन्हें चुनाव बाद हुई राज्य में हुई हिंसा व तोड़फोड़ तथा उठाए गए कदमों पर रिपोर्ट देने को कहा गया है।’ उन्होंने अलग से राज्य के पुलिस महानिदेशक पी नीरजनयन और पुलिस आयुक्त सोमेन मित्र से मुलाकात की और उन्हें कानून-व्यवस्था बहाल करने का निर्देश दिया है ।
https://twitter.com/jdhankhar1/status/1389439895236579333?s=20
https://twitter.com/jdhankhar1/status/1389271434095071236?s=20
इधर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- याद रखना TMC वालों को भी दिल्ली आना है।
इधर इस हिंसा के बीच बीजेपी सांसद परवेश साहिब सिंह ने एक विवादित बयान देते हुए कहा- ‘TMC के गुंडों ने चुनाव जीतते ही हमारे कार्यकर्ताओं को जान से मारा। कार्यकर्ताओं की गाड़ियां तोड़ीं। उपद्रवी उनके घरों को आग के हवाले कर रहे हैं। याद रखना TMC के सांसद , मुख्यमंत्री, विधायकों को भी दिल्ली आना होगा। इसको चेतावनी समझ लेना। चुनाव में हार जीत होती है, मर्डर नहीं।’
बता दे कि कल सीएम ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति की अपील की थी, लेकिन इसके बावजूद हिंसा और प्रदर्शन जारी है। इस बीच, कल सीएम ममता बनर्जी तीसरी पर सीएम पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगी और आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पीड़ित कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
BJP National President Shri @JPNadda will be visiting West Bengal on 4-5May, in view of the wide spread post results retributive violence unleashed on BJP workers and supporters by criminal elements in the TMC cadre.
He will be visiting families of the affected karyakartas.
— BJP (@BJP4India) May 3, 2021





