पश्चिम बंगाल: मालदा में एक बार फिर हुआ ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी माल गाड़ी की पांच बोगियां

पश्चिम बंगाल: मालदा में एक बार फिर हुआ ट्रेन हादसा, पटरी से उतरी माल गाड़ी की पांच बोगियां
पश्चिम बंगाल के मालदा में एक बार फिर ट्रेन हादसे की खबर सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के मालदा के कुमुदपुर जंक्शन के पास एक मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मालगाड़ी न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जा रही थी।
#WATCH मालदा, पश्चिम बंगाल: न्यू जलपाईगुड़ी से कटिहार जा रही मालगाड़ी मालदा में पटरी से उतर गई।
(सोर्स: रेलवे कटिहार डिवीजन) pic.twitter.com/H554LcVGpK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 9, 2024
रेलवे सूत्रों के मुताबिक दुर्घटना ग्रस्त मालगाड़ी को पहले कटिहार स्टेशन ले जाया जाएगा. इसके बाद वहां से ट्रेन को न्यू जलपाईगुड़ी ले जाया जाएगा. इस हादसे का असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ा है।
यह हादसा सुबह करीब साढ़े दस बजे खुरियाल और कुमेदपुर स्टेशनों के बीच हुआ। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे के अधिकारी तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं, और राहत कार्य जारी है। हाल के दिनों में मालदा और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार रेल दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे रेलवे की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं।
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा: –





