NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी के नाम पर वायरल हुआ किसी अन्य महिला का वीडियो, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: शहीद कैप्टन अंशुमान की पत्नी के नाम पर वायरल हुआ किसी अन्य महिला का वीडियो, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें वह एक गाने पर थिरकती तथा अलग-अलग पोज़ बनाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में महिला के बाल छोटे हैं, साथ ही उन्होंने क्रीम रंग की साड़ी पहनी हुई है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि महिला कोई और नहीं बल्कि शहीद कैप्टन अंशुमन सिंह की पत्नी स्मृति सिंह ही हैं। 

गौरतलब है कि बीती जुलाई 05, 2024 को शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह व उनकी माँ को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कीर्ति चक्र से सम्मानित किया था। बताते चलें कि शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की शहादत के मात्र पांच महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। वह जुलाई 19, 2023 को सियाचिन में शहीद हुए थे। कीर्ति चक्र से सम्मानित होने के बाद से ही शहीद की पत्नी स्मृति सिंह सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं।

इसी के बाद से सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो वाली महिला का वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि “एक मां ने अपना बेटा देश के लिए शहीद कर दिया और शहीद हुए जवान की पत्नी एक करोड़ और शौर्य चक्र लेकर इंस्टाग्राम पर खूबसूरती बिखरे रही है।” 

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है की,” एक मां ने अपना बेटा देश के लिए शहीद कर दिया और शहीद हुए जवान की पत्नी एक करोड़ और शौर्य चक्र लेकर इंस्टाग्राम पर खूबसूरती बिखरे रही है कुछ लोग इसके लिए आसू बहा रहे थे

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें। 

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना की वायरल वीडियो में दिख रही महिला शहीद अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति सिंह नहीं है।  

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने खोजना शुरू किया। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजा। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Reshsebu नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला, जिसे अप्रैल 24, 2024 को अपलोड किया गया था।  

प्राप्त इंस्टाग्राम अकाउंट को खंगालने पर पता चला कि वायरल वीडियो Reshma Sebastian नामक महिला का है। अपने अकाउंट पर उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो का लिंक दिया है जहां वह खुद को एक इंजीनियर व एक मॉडल बता रही हैं। नीचे देखें वीडियो- 


इसके बाद थोड़ा और खंगालने पर हमें उनके ही इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक और पोस्ट मिली, जहां उन्होंने खुद की फोटो को सोशल मीडिया पर शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी बताए जाने के तथ्य को सिरे से ख़ारिज करते हुए गलत बताया है। 

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो में दिख रही महिल शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मिर्ति सिंह नहीं बल्कि Reshma Sebastian हैं जो कि पेशे से एक इंजीनियर व एक मॉडल हैं। 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button