NM वेरिफाइडताज़ा खबरेंभारत

फैक्ट चेक: मदरसा में लड़कियों के साथ यौन शोषण की इस खबर का क्या है सच? जानें यहाँ

सोशल मीडिया पर एक अखबार की क्लिपिंग की एक तस्वीर वायरल हो रही है। हेडलाइन के मुताबिक एक मौलवी को मदरसे में 52 लड़कियों का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यूज क्लिपिंग अमर उजाला की है और लोकेशन टैग लखनऊ का है।

इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है – “मदरसे में यौन शोषण, मौलवी गिरफ्तार, 52 छात्राएं छुड़ाई गई”।

यहाँ उपरोक्त पोस्ट का लिंक है। फेसबुक पर पोस्ट को खूब शेयर किया गया है। ऐसे ही कुछ पोस्ट आप यहां, यहां, यहां और यहां देख सकते है।

फैक्ट चेक:

जब न्यूजमोबाइल ने अखबार की क्लिपिंग की जांच की, तो हमने पाया कि इसमें कुछ छेड़छाड़ की गई है।

यह भी पढ़े:फैक्ट चेक: आग का पुराना वीडियो बिहार के बरौनी रिफाइनरी विस्फोट घटना का बताकर किया गया साझा

हमने देखा कि शीर्षक में, फ़ॉन्ट का एक शब्द अन्य शब्दों से भिन्न था। ‘मौलवी’ शब्द का फॉन्ट आकार में थोड़ा बड़ा था और उसका फॉन्ट भी औरों से अलग था।

जब हमने ‘‘मदरसे में यौन शोषण’ लखनऊ अमर उजाला’ कीवर्ड का उपयोग करके खोज की, तो हमें 30 दिसंबर, 2017 की अमर उजाला की रिपोर्ट मिली, और शीर्षक में कहा गया है – “लखनऊ के मदरसे में घिनौनी हरकतें: कारी कर रहा था यौन शोषण, छुड़ाई गईं 51 छात्राएं”।

रिपोर्ट के मुताबिक घटना लखनऊ के सादातगंज के एक मदरसे की है, जहां बच्चियों को बंधक बनाकर उनका यौन शोषण किया गया।
हमें 2017 की असली अमर उजाला न्यूज क्लिपिंग भी मिली।

 

मूल शीर्षक के अनुसार, ‘प्रबंधक’ को गिरफ्तार किया गया था, न कि ‘मौलवी’ को। और मूल समाचार क्लिपिंग में ‘मौलवी’ शब्द को फोटोशॉप किया गया है। इससे साबित होता है कि तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह फर्जी है।

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button