NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: धमतरी के राम मंदिर में युवती के साथ रेप की घटना हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

फैक्ट चेक: धमतरी के राम मंदिर में दिव्यांग युवती के साथ रेप की घटना हालिया दिनों की नहीं, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, यह वीडियो न्यूज़ 18 की एक खबर का है, जहाँ एक न्यूज़ एंकर राम मंदिर में पुजारी द्वारा एक दिव्यांग युवती के साथ रेप करने की जानकारी दे रही है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर हालिया दिनों में शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हालिया दिनो में राम मंदिर के पुजारी ने दिव्यांग महिला के साथ रेप किया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि राम मंदिर के पुजारी भी अब मंदिर के अंदर बलात्कार करने लगे

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया का नहीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है खबर को देखने पर हमें इसके पुराने होने की आशंका हुई। जिसके बाद हमने अपनी पड़ताल की। सबसे पहले हमने गौर किया कि वायरल वीडियो के ग्राफ़िक में जानकारी दी गयी है कि धमतरी के राम मंदिर में रहने वाले एक पुजारी ने युवती के साथ रेप किया है।

इसी जानकारी के साथ हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स के साथ खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो आज तक की वेबसाइट पर अप्रैल 26, 2018 को प्रकाशित एक लेख में वायरल वीडियो वाली खबर की जानकारी मिली।

 

 

लेख के मुताबिक साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दिव्यांग युवती ने मंदिर के पु​जारी पर बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। आरोपी पुजारी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी। जिसके बाद पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उपरोक्त प्राप्त लेख के मुताबिक वायरल वीडियो वाली खबर छत्तीसगढ़ के धमतरी में साल 2018 के दौरान घटी थी। इसी जानकारी के आधार पर हमने गूगल पर बारीकी से खोजबीन की। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो वाली खबर जनसत्ता की वेबसाइट पर भी मिली। जिसे अप्रैल 27, 2018 को छापा गया था।

प्राप्त लेख में बताया गया है की 26 अप्रैल साल साल 2018 के दौरान छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक पुजारी ने एक दिव्यांग युवती का रेप किया था। गौरतलब है कि वायरल वीडियो में भी न्यूज़ एंकर धमतरी में पुजारी द्वारा दिव्यांग युवती से रेप की घंटना को 26 अप्रैल की ही बता रही हैं।

उपरोक्त प्राप्त लेख में जानकारी दी गयी है कि धमतरी स्थित एक मंदिर के परिसर में 24 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ पुजारी ने ही कथित तौर पर बलात्कार किया। आरोपी की पहचान 28 वर्षीय रमाशंकर वैष्णव के तौर पर हुई है।

पड़ताल के दौरान उपरोक्त मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो वाली घटना हालिया दिनों की नहीं है। दरअसल, वायरल वीडियो वाली घटना साल 2018 के दौरान की है जो छत्तीसगढ़ के धमतरी में हुई थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button