NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, फर्जी दावे के साथ हुआ वायरल 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर 2024 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। 28 दिसंबर को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कोई भी कांग्रेसी नेता शामिल नहीं हुआ।

फेसबुक पर वायरल वीडियो शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “मनमोहन सिंह जी की आख़िरी यात्रा में सुरक्षा कर्मियों को छोड़ दें तो और कोई नहीं दिखेगा । एक कांग्रेसी तक नहीं आया , कांग्रेस में सिर्फ़ नक़ली गांधियों की पूछ है।”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो के फर्जी दावा शेयर किया जा रहा है।

वायरल वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने कुछ संबंधित कीवर्ड्स के साथ गूगल पर खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें आज तक की वेबसाइट पर दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा को लेकर एक रिपोर्ट मिली जहां जानकारी दी गयी थी कि पहले उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था। यहां से उनकी अंतिम यात्रा निगमबोध घाट पहुंची।

रिपोर्ट के मुताबिक, पार्टी मुख्यालय से निगम बोध घाट तक मनमोहन सिंह की अंतिम शवयात्रा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और रेवंत रेड्डी भी गाड़ी में बैठकर गए। वहीं सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी काफिले में मौजूद रहीं।

इसके पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें जनसत्ता के यूट्यूब चैनल पर एक लाइव वीडियो मिला। इसे 29 दिसंबर को लाइव किया गया था। इसमें भी बताया गया कि राहुल गांधी अंतिम यात्रा में शामिल थे। वीडियो में राहुल गांधी को देखा भी जा सकता है।

 

इसके साथ ही हमें एक्स पर Deccan Chronicle का एक पोस्ट भी मिला, जिसमें नेता विपक्ष राहुल गांधी और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी को मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में हिस्सा लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ता शवयात्रा में पैदल चलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस के तमाम दूसरे नेताओं ने निगमबोध घाट पर पहुंचकर मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी।

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो फर्जी दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। दिवंगत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं समेत हज़ारों कोंग्रेसी कार्यकर्ता भी शामिल हुए थे।

 

Show More

Nupendra Singh

A rapid increase in the rate of fake news and its ill effect on society encourages me to work as a fact-checker in NewsMobile. I believe one should always check the facts before sharing any information with others. I have gained two years of experience in fact-checking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button