NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: तेजस विमान में बैठकर अपने साथी विमान के पायलट्स को हाथ हिलाते पीएम मोदी का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा है वायरल 

फैक्ट चेक: तेजस विमान में बैठकर अपने साथी विमान के पायलट्स को हाथ हिलाते पीएम मोदी का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा है वायरल 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में तेजस जैट फाइटर प्लेन की सवारी की थी। इसी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जहां पीएम मोदी कथित तौर पर बदल के ऊपर से प्लेन के अंदर बैठे-बैठे हाथ हिला रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर कहा जा रहा है कि पीएम मोदी फोटो खिचवाने के लिए ऐसे हवा में ही हाथ हिला रहे हैं।

फेसबुक के वायरल पोस्ट में पीएम मोदी के उक्त वीडियो को शेयर कर लिखा गया है कि, “अब मूर्खों के सरदार को कोई समझाए के बादल में कौन है जिसके लिए ये हाथ हिला रहे हैं..??

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक: 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमें  पता चला कि वायरल वीडियो भ्रामक तरीके से शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। इस दौरान हमने सबसे पहले कुछ संबंधित कीवर्ड्स के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें गूगल पर Zee News के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस मामले को लेकर एक वीडियो मिला, जिसे अभी हाल ही अपलोड किया गया था। यहाँ जानकारी दी गयी थी की पीएम मोदी ने बेंगलुरु में शनिवार 25 नवंबर को भारत के तेजस लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। यहाँ भी हमने गौर किया कि उड़ान भरने से पहले पीएम मोदी ने प्लेन में बैठकर पहले नीचे जमीन पर खड़े अपने साथियों को हाथ हिला कर संबोधित किया। हालांकि यहाँ इस उड़ान का पूरा वीडियो नहीं अपलोड किया गया था इसलिए पूरा वीडियो देखने के लिए हमने और बारीकी से पड़ताल की।

 

बारीकी से खोजने पर हमें इस मामले का पूरा वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर मिला। जिसे नवंबर 25, 2023 को अपलोड किया गया था। इस दौरान हमने गौर किया तो जाना कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के साथ-साथ एक और प्लेन ने उनके विमान के साथ उड़ान भरी थी और इसी दूसरे विमान में बैठे अपने साथ पायलट्स को पीएम मोदी ने बाद में हवा में हाथ हिलाकर संबोधित किया था।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो अधूरा है, पूरे वीडियो को देखने पर हमने पाया कि पीएम मोदी हवा में अपने साथी विमान के पायलट्स को हाथ हिलाकर उन्हें संबोधित कर रहे थे।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button