NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: जिम में कसरत करते एक युगल के एक पुराने वीडियो को भारत का बताते हुए भ्रामक सांप्रदायिक एंगल के साथ किया गया वायरल

फैक्ट चेक: जिम में कसरत करते एक युगल के एक पुराने वीडियो को भारत का बताते हुए भ्रामक सांप्रदायिक एंगल के साथ किया गया वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो एक जिम में कसरत करने वाली एक महिला और उन्हें कसरतों की ट्रेनिंग देने वाले युवक का है। इस दौरान वीडियो में युवक कसरत करने वाली महिला को आपत्तिजनक हरकतों के साथ कसरत करवाते हुए दिखाई दे रहा है।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है दिल्ली के कृष्णा नगर में जिम खुला है, जहां एक बिलाल अहमद खान नामक एक मुस्लिम व्यक्ति हिन्दू समुदाय की महिला को ऐसे ही आपत्तिजनक हरकत कर कसरत करवा रहा हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि, ‘जिम में “जिस्म” से खेलता “विलाल अहमद” हिन्दुओं तुम मूत-कर सो जाओ- आप ये महिला जिम की Video देख रहे हो ये है बिलाल अहमद खान का जिम है ,, इसका कृष्णा नगर में ये दूसरा जिम है ओर पूरी दिल्ली की हिन्दू बहुल पॉश कालोनियों में ऐसे महिला जिम स्पीड से खोले जा रहे है । बाहर से आपको बिल्कुल भी गड़बड़ नही लगेगी ओर ऐसा भी नही है कि ये आधुनिक महिला जिम जिहादियों ने पैसा कमाने के लिए हिन्दू बहुल पॉश इलाको में चलाये जा रहे हो। बिल्कुल नही , असल मे ये आधुनिक जिम लक्सरी सुविधाओ से लैस ,ओर ऊपर ऊपर आकर्षक और स्मार्ट अंदर से गंदे बदबूदार राक्षसी (जैसे चुड़ैलों का वर्णन आता है बहुत ही सुंदर रूप धारी लेकिन अंदर से चुड़ैल ही ) जिम ट्रेनर जो लड़कियों को ट्रेनिग देने के लिए रक्खे गए है ये मुस्लिम लड़के लव जिहाद की ट्रेनिग से लैस है ये असल मे यहां हिन्दुओ की जवान लड़कियों को फसाने के लिए ही जाल बिछाए जा रहे है जिहादियों का साफ एजेंडा है कि अपनी लड़की पैदा करके पालने में 20 साल लगेंगे तब बच्चे पैदा करेगी पली प्लाई हिन्दुओ की लड़कियां फ़साओ हम अपने जन संख्या मिशन को 20 साल पहले पूरा कर लेंगे । अब ऐसा कोई हिन्दू नही होगा जो इन जिहादियों के द्वरा की जा रही हरकतों को जानता नही होगा का जिम है, इसका कृष्णा नगर में ये दूसरा जिम है”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक: 

 

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किए जा रहे दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने पड़ताल। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो का एक कीफ्रेम hot.obozrevatel.com नामक वेबसाइट पर मिला जिसे फरवरी 18, 2017 को प्रकाशित एक लेख अपलोड किया गया था।

 

बता दें उपरोक्त प्राप्त लेख किसी अन्य भाषा में प्रकाशित किया गया था, इसलिए हमें यहाँ वायरल वीडियो से संबंधित कोई खास जानकारी तो नहीं मिली लेकिन यह साफ़ हो गया कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि सालों पहले से ही इंटरनेट पर मौजूद है।

इसके बाद पुष्टि के लिए हमने गूगल पर और बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Imran Razac नामक फेसबुक पेज पर मिला, जिसे जून 22, 2017 को अपलोड किया गया था। यहाँ बताया गया था कि वीडियो BodyByImran नामक फेसबुक पेज से रिपोस्ट किया गया था। इसके साथ ही पोस्ट में Husband and wife का हैसटैग भी इस्तेमाल किया गया था।

 

उपरोक्त मिली जानकारी के आधार पर हमने खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Body By Imran नामक फेसबुक पेज मिला। जिसे जून 22, 2017 को अपलोड किया गया था।

फेसबुक पेज को खंगालने पर हमने जाना कि दोनों पति पत्नी है, जो फिटनेस को लेकर फेसबुक पर ऐसे अनगिनत वीडियो अपलोड करते रहते हैं।  बता दें कि यह वायरल वीडियो में दिखने वाला यह युगल त्रिनिदाद और टोबैगो के रहने वाले हैं।

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं साथ ही यह वीडियो भारत का भी नहीं है, बता दें कि वायरल वीडियो को भ्रामक सांप्रदायिक एंगल से वायरल किया जा रहा है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button