NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से महालक्ष्मी योजना की राशि लेने नहीं पहुंची थी यह महिला, किसी और वजह से महिला को भगाया, जानें पूरा सच 

फैक्ट चेक: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से महालक्ष्मी योजना की राशि लेने नहीं पहुंची थी यह महिला, किसी दूसरी वजह से महिला को भगाया, जानें पूरा सच 

लोकसभा चुनावों के बाद सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमे वह मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मिलने के लिए पहुंची थी। लेकिन वीडियो में देखा जा सकता है कि कांग्रेस नेता के सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसी दौरान पास में ही खड़े कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह भी महिला को बाहर निकालने की बात कहते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है की लोकसभा चुनावों के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनाव प्रचारों में महिलाओं से किए गए वादे के मुताबिक एक महिला महालक्ष्मी योजना की राशि लेने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पास पहुंची थी, जिसे कांग्रेस नेता ने भगा दिया।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “खबर_राजनीतिक मसाला जब एक महिला कांग्रेस MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पास राहुल गांधी के गारंटी कार्ड के खटाखट खटाखट वाले 8500 रू लेने पहुंच गई तो देखो उन्होंने महिला से क्या बर्ताव किया

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का आर्काइव लिंक यहाँ देखें।

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना की वायरल वीडियो गलत सन्दर्भ में शेयर किया जा रहा है।  

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वायरल वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो से मेल खाता एक कीफ्रेम NDTV की वेबसाइट पर फरवरी 21, 2024 को प्रकाशित एक लेख में मिला।

 

लेख के मुताबिक वायरल वीडियो उस दौरान का है जब लोकसभा चुनावों से पहले कोंग्रस की एक महिला कार्यकर्ता कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंची थी। दरअसल मामला यह था कि उक्त महिला बनारस (Banaras) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए दिग्विजय सिंह से मिलने पर अड़ी थी।

दिग्विजय सिंह फरवरी 20, 2024 जब को देर रात ग्वालियर पहुंचे और सुबह उन्होंने पहले होटल सेंट्रल पार्क के एक हॉल में वरिष्ठ नेताओं से एक-एक करके मुलाकात की। उसके बाद वे बाहर निकलकर होटल के लॉन में खड़े हो गए। जहां, वे बुला-बुलाकर एक-एक नेता से वन टू वन बातचीत कर रहे थे। इसी बीच कांग्रेस की एक महिला नेता लगातार सुरक्षाकर्मियों के रोकने के बावजूद दिग्विजय सिंह के पास पहुंच गई, जैसे ही दिग्विजय सिंह ने उसे देखा, तो उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने आगबबूला होते हुए सुरक्षाकर्मियों को चिल्लाकर बोला – इसे बाहर निकालो।

उपरोक्त प्राप्त लेख में मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजा। खोज के दौरान हमें MP तक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर इस मामले की पूरी रिपोर्ट मिला, जिसे यूट्यूब पर फरवरी 21, 2024 को अपलोड किया गया था। प्राप्त वीडियो में उस महिला की भी जानकारी दी गयी है, जिन्हें कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बाहर निकालने के लिए बोला था।

प्राप्त वीडियो के मुताबिक वायरल वीडियो में दिख रही महिला लीना शर्मा हैं जो गुना राघवगढ़ की रहने वाली हैं। वीडियो में महिला ने मीडिया से बात करते हुए भी दिखाई दे रही हैं। जहां उन्होंने अपना नाम लीना शर्मा बताया।  उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि “मैं पार्टी से बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मांग रही हूं।” इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से कहा कि वह अपने नेता व राजा दिग्विजय सिंह से मिलने आती रहती हैं।

पड़ताल के दौरान हमें उपरोक्त मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि लोकसभा चुनाव से पहले का है साथ ही वायरल वीडियो में दिख रही महिला एक कांग्रेस नेता हैं जो कांग्रेस के टिकट पर बनारस से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह से मिलने पहुंचीं थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button