मनोरंजन

फिल्म पठान का नया गाना ‘झूमे जो पठान’ रिलीज; पार्टी में इस गाने पर झूमने के लिए हो जाएं तैयार

मुंबई: फिल्म पठान के बेशरम रंग गाने के बाद ‘किंग खान’ एक और गाने के साथ लौट आएं हैं गाने का नाम है ‘झूमे जो पठान’ जो हमें दिन भर झूमने पर मजबूर कर देगा.

 

अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘पठान’ का दूसरा ट्रैक ‘झूमे जो पठान’ आखिरकार क्रिसमस और नए साल की पार्टियों में धूम मचाने के लिए जनता के लिए रिलीज हो गया है.

गाने के वीडियो में फिल्म के मुख्य कलाकार, शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण हैं, गाने ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी. यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. गाने को अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल ददलानी और शेखर रविजानी ने गाया है.

 

आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, ‘पठान’ में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

Show More

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button