मनोरंजन

फाइनल में फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण !

नई दिल्ली: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कतर में फाइनल के दौरान फीफा विश्व कप ट्रॉफी का अनावरण करेंगी.

 

कान्स 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद, अभिनेत्री ने एक बार फिर सभी भारतीयों को गौरवान्वित किया है. कथित तौर पर, वह फीफा के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली वैश्विक अभिनेत्री होंगी.

 

फीफा विश्व कप का फाइनल 18 दिसंबर को लुसैल स्टेडियम, कतर में खेला जाएगा.

 

इस बीच, मूवी की बात करें तो दीपिका ‘पठान’ में शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी, जो 25 जनवरी, 2023 को रिलीज होने वाली है.

 

‘पठान’ के अलावा दीपिका ‘प्रोजेक्ट के’ में अमिताभ बच्चन और प्रभास के साथ भी नजर आएंगी. उनके पति रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिर्कस’ में भी उनका एक विशेष कैमियो है.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button