भारत

“प्लीज मोदी-जी, एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो ना”, वीडियो के जरिए मासूम ने पीएम मोदी से की फरियाद

जम्मू कश्मीर: यूं तो तमाम लोग प्रधानमंत्री के पास अपनी फर्माइश रखते हैं कोई चिठ्ठी के जरिए तो कोई वीडियो के जरिए, पर एक मासूम ने पीएम मोदी के पास वीडियो के माध्यम से अपने स्कूल की परेशानियों को दर्शाते हुए फरियाद लगाई है. मासूम ने पीएम से कहा, “प्लीज मोदी जी.. अच्छा सा स्कूल बना दो ना…” देखें यह वीडियो…

 

View this post on Instagram

 

A post shared by NewsMobile (@newsmobileindia)

सोशल मीड‍िया के फेसबुक प्‍लेटफार्म पर वायरल हो रहे इस वीड‍ियो में एक मासूम बच्‍ची जिसने वीडियो मे अपना नाम सीरत नाज बताया, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्‍छा और सुंदर सा स्‍कूल बनवाने की अपील करती नजर आ रही है. वीडियो मे बच्‍ची पूरे स्‍कूल की हालत दिखा रही है साथ ही उसने कहा कि उसे गंदी फर्श पर नीचे बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है, और कपड़े गंदे हो जाने पर मम्मी से डांट भी सुननी पड़ती है. ऐसे मे यह बच्ची पीएम मोदी से लगातार इस स्‍कूल को अच्‍छा बनाने की अपील कर रही है.

 

फेसबुक पर वायरल इस वीड‍ियो में नजर आने वाली छात्रा जम्मू और कश्मीर (J&K) के कठुआ जिले (Kathua District) के लोहाई-मल्हार गांव की रहने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक प्यारी सी इच्छा व्यक्त करते हुए कहती है – “प्लीज मोदी-जी, एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो ना, प्लीज मोदीजी, हमारे लिए एक अच्छा स्कूल बनाओ.”

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button