ताज़ा खबरेंभारतराजनीती

प्रियंका के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने किया राहुल गांधी के इस्तीफे देने के फैसले का समर्थन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा ने राहुल गांधी के पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के फैसले का समर्थन किया है. राहुल के इस फैसले की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें राहुल से बहुत कुछ सीखने को मिला है.

उन्होंने फेसबुक पर लिखा,’ राहुल, मुझे आपसे सीखने को बहुत कुछ मिला है. हमारे देश में लगभग 65 प्रतिशत युवा (45 साल से कम उम्र के) हैं, जो आपके मार्गदर्शन में विश्वास रखते हैं. आपने अपने बेहद साहसिक और दृढसंकल्पित व्यक्तित्व का परिचय दिया है. आपका जमीनी स्तर पर काम करने का और देश की जनता से और करीबी से जुड़ने का निश्चय बहुत ही सराहनीय है. आपके इस कदम में मैं आपके साथ हूं क्योंकि जनसेवा किसी पदवी की मोहताज नहीं होती.’

उन्होंने इस पोस्ट में हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में अपने विचार व्यक्त किये.

ALSO READ: दिल्ली नहीं, छोटे शहरों और गांवों में मॉब लिंचिंग का डर :उन्नाव घटना के बाद बोले…

इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी राहुल गांधी के इस्तीफे देने के फैसले का समर्थन किया था.

राहुल गांधी ने 25 मई को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की थी, जिसके बाद पार्टी की भरपूर कोशिश के बाद भी उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला. आखिर में 3 जुलाई को उन्होंने इस बात की पुष्टि कर दी कि वो अब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button