ताज़ा खबरें

प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष आज होगी झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की पेशी

प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष आज होगी झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन की पेशी

 

आज यानी गुरुवार को झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होंगे। यह पूछताछ रांची ईडी के जोनल दफ्तर में होगी। पूछताछ के लिए ईडी मुख्यालय से जॉइंट डायरेक्टर समेत तीन अधिकारीयों की टीम रांची पहुंची है। ऐसे में पूछताछ से पहले रांची में बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थक जुटे हैं। इस दौरान झारखण्ड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आज मुझे ED के दफ्तर में जाना है। राज्य में अवैध खनन की जांच ED कर रही है। उस संदर्भ में मुझे तलब किया है। इस संबंध में मैंने एक पत्र ED को भेजा है कि किस प्रकार से 1000 करोड़ के घोटाले का जो जिक्र साहेबगंज जिले से आया है वो दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

इसे देखते हुए ईडी दफ्तर में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं। रांची के डीसी राहुल सिन्हा ने कहा शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया है। बैरिकेड्स भी यथासंभव जगहों पर लगाए हैं। एयरपोर्ट जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते भी तैयार किए हैं।

 

यह है पूरा मामला 

झारखंड में कथित खनन घोटाले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। 19 जुलाई को ईडी ने पंकज मिश्रा को PMLA एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। मिश्रा के साथ इस मामले में बच्चू यादव और प्रेम प्रकाश को भी आरोपी बनाया गया है। जिन्हें 4 और 5 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर ईडी ने 24 अगस्त को छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी को झारखंड पुलिस की दो AK-47 राइफल भी मिली थीं।

ईडी ने इससे पहले PMLA एक्ट, 2002 के तहत हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये सीज किये थे। इससे पहले ईडी ने साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में 19 स्थानों पर तलाशी ली थी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button