ताज़ा खबरेंविदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित, इसे पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से किया गया सम्मानित, इसे पाने वाले पीएम मोदी पहले विदेशी राष्ट्राध्यक्ष

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय भूटान के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी उनके दौरे के पहले दिन उन्हें ‘ऑर्डर ऑफ ड्रुक ग्यालपो’ से नवाजा है। बता दें कि भूटान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पाने वाले पीएम मोदी पहले गैर-भूटानी व्यक्ति हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को थिम्पू में इस दौरान भूटान की जनता को संबोधित भी किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आज एक भारतीय के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है, आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। हर पुरस्कार अपने आप में विशेष होता ही है लेकिन जब किसी अन्य देश से पुरस्कार मिलता है तो यह महसूस होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “140 करोड़ भारतवासी जानते हैं कि भूटान के लोग उनके अपने परिवार के सदस्य हैं, भूटान के लोग भी यह जानते हैं और मानते हैं कि भारत उनका परिवार है। हमारे संबंध, मित्रता, आपसी सहयोग और विश्वास अटूट है। इसलिए मेरे लिए आज का यह दिन बहुत विशेष है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, “भारत और भूटान एक साझी विरासत का हिस्सा है। भारत भगवान बुद्ध की भूमि है, उनकी तपोस्थली है। भारत वह भूमि है जहां बुद्ध को बोध प्राप्त हुआ था। भूटान ने भगवान बुद्ध की उन शिक्षाओं को आत्मसात किया, उन्हें संरक्षित किया…”

दोनों देशों की बात करते हुए पीएम मोदी बोले “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले 5 वर्षों में हम दोनों देशों के पारस्परिक सहयोग को नई ऊंचाई देंगे। हम भारत-भूटान के बीच कनेक्टिविटी, ट्रेड, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर में नई संभावनाओं पर काम करेंगे।”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button