खेलताज़ा खबरेंभारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया. इस दौरान वहां यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम बड़े नेता और सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे खेलों के महारथी मंच पर मौजूद रहे.

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, वाराणसी में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है. ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा. ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे. आज क्रिकेट के जरिए दुनिया भारत से जुड़ रही है. जाहिर है कि आने वाले दिनों में क्रिकेट मैचों की संख्या भी बढ़ने वाली है और जब मैचों की संख्या बढ़ेगी तो नए स्टेडियमों की जरूरत भी पड़ेगी. तब बनारस का ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम इस डिमांड को पूरा करेगा.

 

उन्होंने आगे कहा, जब से इस स्टेडियम की तस्वीरें बाहर आई है, उन्हें देखकर हर काशीवासी गदगद हो गया है. महादेव के नगरी में ये स्टेडियम और इसकी डिजाइन स्वयं महादेव को ही समर्पित है. इसमें किक्रेट के एक से बढ़कर एक मैच होंगे. 9 वर्ष पहले की तुलना में इस वर्ष केंद्रीय खेल बजट तीन गुना बढ़ाया गया है. खेलो इंडिया प्रोग्राम के बजट में तो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 70% की वृद्धि की गई है. आज से एशियन गेम्स की शुरुआत हो रही है और मैं गेम्स में हिस्सा लेने गए सभी भारतीय खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देता हूं.

 

आज जिस स्टेडियम (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम) की आधारशिला रखी गई है, ये स्टेडियम बस ईंट और कंक्रीट से बना एक मैदान नहीं बल्कि भविष्य के भारत का एक प्रतीक बनेगा.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button